भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद के सदस्यों की बैठक आयोजित


सीएए के नाम पर कांग्रेस सरकार की असफलता छुपाने का प्रयास कर रहीं है: डाॅ. सतीश पूनियां
’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’
जयपुर, 16 जनवरी। भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद के सदस्यों की बैठक आज गुरूवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
बैठक को सम्बोधित करते हुये प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां ने राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद के सदस्यों से आह्वान किया कि आने वाले दिनों में सभी सदस्य हाल ही में हुये नागरिकता संशोधन अधिनियम को प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में आमजन तक पहुंचाये और जनता को सीएए को लेकर कांग्रेस द्वारा फैलाये जा रहे भ्रम और भय से जागरूक करें।
डाॅ. पूनियां ने कहा कि कांग्रेस सीएए के नाम पर जनता में भ्रम फैला रहीं है और अपनी सरकार की असफलता को छुपाने का प्रयास कर रहीं है। वहीं केन्द्र की मोदी सरकार जनहित में किये गये कार्यों से बौखलाकर एक समुदाय विशेष को आगे कर देश का वातावरण खराब करने का प्रयास कर रहीं है।
डाॅ. पूनियां ने कहा कि जिस देश में पिछले 70 सालों में कांग्रेस ने भगवान राम के मंदिर के निर्माण में अड़चने पैदा की, धारा 370 कश्मिर से नहीं हटने दिया, मुस्लिम महिलाओं को ट्रिपल तलाक की त्रासदी से मुक्त नहीं होने दिया, लेकिन मोदी जी ने आते ही 70 सालों से चल रहीं इन अड़चनों को दूर किया। जिससे जनता का विश्वास मोदी जी में और प्रबल हुआ। जब नागरिकता संशोधन कानून लागू हुआ तो कांग्रेस और विपक्षी दल बौखला गया और देश में भय और भ्रम का माहौल बनाने का प्रयास किया, जिसको दूर करना हम सब भाजपा कार्यकर्ताओं की महती जिम्मेदारी है। अतः गांव-गांव जाकर मोदी सरकार की नीतियों एवं कार्य को जन-जन तक पहुंचाये और कांगे्रस के फैलाये भ्रम जाल को दूर करे।
बैठक को सम्बोधित करते हुये प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने सभी सदस्यों से सामाजिक सरोकारों से जुड़ने का आग्रह किया और एक राजनैतिक कार्यकर्ता के नाते राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता तक पहुंचाने का प्रयास करे।
बैठक मंे पूर्व केन्द्रीय मंत्री सी.आर. चैधरी, पूर्व मंत्री कृष्णेन्द्र कौर दीपा, कालूलाल गुर्जर, चुन्नीलाल धाकड़, प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानदेव आहुजा, राजेन्द्र गहलोत, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, जोधपुर जिला प्रमुख पूनाराम चैधरी, आनन्द गर्ग, विष्णु चेतानी, विश्म्बर पूनियां सहित सभी राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद के सदस्य उपस्थित रहें।


Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे