भाजपा विधायक दिलावर ने कहा... नागरिकता कानून के विरोधी देश के दुश्मन, सोनिया और प्रियंका को बांग्लादेश चले जाना चाहिए


निजी संवाददाता


बूंदी। एनआरसी और सीएए को लेकर भाजपा जागरूकता अभियान चला रही है। इसी दौरान रामगंजमंडी विधायक मदन दिलावर ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने वाले देश के दुश्मन हैं, उन्हें एक मिनट भी देश में नहीं रहना चाहिए। विधायक दिलावर ने कहा सोनिया, प्रियंका और मुख्यमंत्री गहलोत को पाकिस्तान या बांग्लादेश चले जाना चाहिए। अगर ये देश भी उन्हें शरण नहीं देते हैं तो हिंद महासागर में डूब जाना चाहिए। दिलावर ने कहा- दो से ज्यादा बच्चे पैदा करने वालों को मिलने वाली सारी सरकारी सुविधाएं छीन ली जानी चाहिए। बता दें कि राजस्थान विधानसभा चुनाव में मदन दिलावर रामगंजमंडी से लगातर चौथी बार विधायक बने थे।


Comments

Popular posts from this blog

जुलाई 2025 से लेकर नवंबर 2025 तक एस्ट्रोलॉजर दिलीप नाहटा द्वारा लिखी गई भविष्यवाणीयां

जानिए छिपकली से जुड़े शगुन-अपशगुन को

जानिए नहाने के साबुन का किस्मत कनेक्शन--पंडित दयानंद शास्त्री