बिपाशा की कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल, पति करण सिंह ग्रोवर के साथ इस आईं नजर


बॉलीवुड के लगभग सभी कलाकारों ने इस बार नए साल का स्वागत बड़े ही शानदार अंदाज में किया। किसी ने बीच पर नववर्ष मनाया तो किसी ने बफीर्ली पहाड़ियों में रहते हुए नए साल का जश्न मनाया। इस नए साल पर बॉलीवुड कपल बिपाशा बसु और एक्टर करण सिंह ग्रोवर भी बड़े शानदार अंदाज में नजर आए। उनकी कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही है, जिसमें दोनों ही कलाकार शानदरा अंदाज में नजर आ रहे हैं। इन फोटो को लेकर फैंस ने उनकी खूब तारीफें भी की हैं। सोशल मीडिया पर छाई इन फोटो को खुद बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है। अपनी कुछ फोटो में वह अकेले दिखाई दे रही हैं तो वहीं कई फोटो में वह पति करण सिंह ग्रोवर के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं। बिपाशा बसु ने अपनी इन फोटो को शेयर करते हुए लिखा, 'सुनहरे।' करण सिंह ग्रोवर के साथ अपनी फोटो और वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, 'पिक्चर परफैक्ट, हम स्वर्ग में हैं।' वर्क फ्रंट की बात करें तो बिपाशा बसु आखिरी बार फिल्म अलोन' में नजर आई थीं। इस फिल्म में वह अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ मुख्य भूमिका में दिखाई दी थीं। साल 2016 में बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की शादी हुई थी। वहीं, करण सिंह ग्रोवर की बात करें तो एक्टर हाल ही में स्टार प्लस के सीरियल कसौटी जिंदगी की 2' में मिस्टर बजाज की भूमिका में नजर आए थे।


Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे