धोनी के साथ तस्वीर शेयर कर अजय ने कही यह बात


अभिनेता अजय देवगन अपनी फिल्म 'तानाजी : द अनसंग वॉरियर' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं अजय देवगन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रही है, जिसमें वह भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ नजर आ रहे हैं। अजय देवगन ने यह तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की है। अजय देवगन ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, 'क्रिकेट और फिल्म्स, हमारे देश को एकजुट करने वाला धर्म।' फैंस इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। हाल ही में धोनी अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने मसूरी की बफीर्ली वादियों में पहुंचे थे। यहां से धोनी व्यावसायिक काम के लिए मुंबई गए थे।


फिल्म तानाजी के बात करें तो ये अजय देवगन की 100वीं फिल्म है। इस फिल्म में लंबे अरसे बाद अजय देवगन और काजोल साथ स्क्रीन पर साथ दिखाई दिए। इस फिल्म में अजय देवगन तानाजी मालुसरे की अहम भूमिका में हैं। वहीं काजोल उनकी पत्नी सावित्रीबाई मालुसरे की भुमिका में हैं।


Comments

Popular posts from this blog

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को बंपर सीटें

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे