गौड़ सनाडय फाउंडेशन " के तत्वावधान में  सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन


गौड़ सनाडय फाउंडेशन " के तत्वावधान में  अंग्रेजी नूतन वर्ष एवं मकरसंक्रांति के उपलक्ष्य  संगठन की महिलाओं द्वारा टोंक रोड स्थित एक होटल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें नृत्य, गायन  एवं अंताक्षरी आदि मनोरंजक क्रायक्रम हुए। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रिया गौड़ ने बताया कि समाज में मातृशक्ति के समग्र उत्थान और उनकी भागीदारी बढ़ाने की एक योजना बनाई है जिसे संगठन की 25 जनवरी 2020 को प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक विचार विमर्श के पश्चात क्रियान्वयन में लाया जाएगा।  प्रस्तावित 5 करोड़ के शिक्षा कोष में महिलाओं के सक्रिय सहयोग पर भी सहमति बनी है। साथ ही महिलाओं को आर्थिक रूप से सबल बनाने के संबंध में भी एक कार्य योजना बनाई गई है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मधु शर्मा, कमलेश शर्मा, सुनीता भारद्वाज,ममता शर्मा,  मालती सुरोलिया,शारदा महर्षि, सरोज भारद्वाज, किरण प्रधान,  आशा शर्मा, बबिता शर्मा, अनिता भारद्वाज, पूजा शर्मा, बिंदिया शर्मा, उर्मिला शर्मा,  पुष्पा शर्मा, सुनीता शर्मा, संगीता राजा, रेणु शर्मा, पूनम शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।


Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे