कांग्रेस सहित टुकड़े-टुकड़े गैंग ने नागरिकता संशोधन एक्ट के नाम पर देश को गुमराह किया: अमित शाह





-जोधपुर में विशाल जनजागरण अभिनदंन सभा में गरजे अमित शाह
-कमला नेहरू नगर आदर्श विद्या मंदिर के केशव परिसर में आए हजारों कार्यकर्ता, मिस्ड काॅल देकर किया संशोधन बिल का समर्थन
जोधपुर 03 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय गृहमंत्री  अमित शाह ने शुक्रवार को जोधपुर में नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन के आयोजित विशाल जनजागरण अभिनंदन सभा में नागरिकता संशोधन अधिनियम का विरोध करने वाली कांग्रेस सहित सभी पार्टियों को आडे़ हाथ लिया और कहाकि यह टुकड़े-टुकडे़ गेंग नहीं चाहती थी कि पाकिस्ताान, बांग्लादेश व अफगानिस्तान में रहने वाले हमारे हिन्दु, सिक्ख, ईसाई व फारसी जो वहां पर अल्पसंख्क के रूप में प्रताड़ना झेल रहे उनको भारत में नागरिकता मिले। लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने इस बिल का पारित के एतिहासिक निर्णय किया है। यह हमारे भाई, भारत इनका है और इनको विस्थापितों को नागरिकता देने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के साथ मिलकर सभी विपक्षी पार्टियों ने सीएए का विरोध कर भारत के युवाओं को गुमराह किया। वोट बैंक की राजनीति के लिए दंगे फसाद करवाए लेकिन विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र वाले इस देश में किसी को गुमराह करना इतना आसान नहीं है। अब भाजपा सीएए के समर्थन में आमजन के घर-घर जाकर दस्तक देगी और तीन करोड़ भाजपा कार्यकर्ता पांच जनवरी से पूरे देश में अभियान चलाकर लोगों को जागृत करेंगे।
नागरिकता संशोधन अधिनियम के लोकसभा एवं राज्यसभा में पारित होने के बाद भाजपा की ओर से देशभर में जनजागरण अभिनंदन सभा का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में कमला नेहरू नगर आदर्श विद्या मंदिर के केशव परिसर में केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री एवं जोधपुर के युवा सांसद गजेन्द्रसिंह शेखावत के नेतृत्व में यहां विशाल जनजागरण अभिनंदन सभा का आयोजन किया गया। सभा में जोधपुर शहर, ओसिया, फलोदी, जैसलमेर, बाड़मेर, पाली, शेरगढ़, भोपालगढ़, लोहावट, बिलाड़ा, पोकरण सहित अनेक स्थानों से हजारों कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को सुनने जोधपुर पहुंचे। सभा में केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत ने स्वागत उद्बोधन दिया। सभा को दौरान पूरे समय तक भाजपा जिंदाबाद, अमितशाह व मोदी जिंदाबाद के नारे गूंजते रहे। नागरिता संशोधन बिल के समर्थन में तख्तियां एवं भाजपा के झंडे लोग लहराते रहे। कोई भाजपा के दुपट्टे पहनकर आया तो कोई भाजपा की टोपियां पहने नजर आया महिला कार्यकर्ता भगवारंग की साड़ियों में नजर आई।
केन्द्रीय मंत्री शेखावत व भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया के बाद मुख्य अतिथि एवं केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संभागभर से आए हुजूम को संबोधित किया। करीब पौंन घंटे के ओजस्वी एवं धाराप्रवाह उद्बोधन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने नागरिकता संशोधन एक्ट एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा देशहित में किए गए हर निर्णय का विरोध करने वाली कांग्रेस, बसपा, तृणमूल कांग्रेस, आप पार्टी एवं कम्यूनिस्ट पार्टियों विशेष से रूप से कांग्रेस के नेताओं की जमकर खिंचाई और कहा कि यह लोग नहीं चाहते कि देश में अमन शांति रहे इनका काम केवल मोदी सरकार के हर निर्णय का विरोध करना रह गया है यह इनकी आदत बन चुकी है।
मारवाड़ की धरा को हाथ जोड़कर किया नमन
माइक पर आते ही अमित शाह ने मारवाड़ की वीर भूमि को दो हाथ जोड़कर प्रणाम किया और कहा कि यह वीरों की धरा है। जो कभी भी देश के दुशमनों के सामने नहीं झुकती। सिर कटते कट गए लेकिन सिर झुकाने का मिजाज इस भूमि का नहीं रहा। वीर दुर्गादास राठौड़ आज भी देश के करोड़ों युवाओं के पे्ररणास्त्रेात है। मीरा बाई, खेतेश्वर महाराज अमृता देवी को भी उन्होंने याद किया।
अमित शाह ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून में पािकस्तान, अफगानिस्तान, हिन्दू, सिक्ख, बोध, फारसी, इसाई भाई जो प्रताड़ित होकर यहां पर आये है उनको नागरिकता प्रदान करने के नागरिकता संशोधन कानून लाया गया है। इसमें नागरिकता मिलेगी किसी की नागरिकता छीनी नहीं जाएगी। जो शरणार्थी भाई यहां आए उनको नागरिकता देनी है।अमित शाह ने कहा कि धर्म के आधार पर, देश का बंटवारा नहीं होना चाहिये। भारत माता के टुकड़े नहीं होने चाहिये। लेकिन कांग्रेस ने धर्म के नाम देश को बांटा। उसके बाद में जो पाकिस्तान बना, पूर्वी और पश्चिम वहां तीस प्रतिशत से ज्यादा, हिन्दू सिख, बौध जैन, इसाई फारसी रहते थे जो यहां नहीं आ पाये। शायद आना ही नहीं चाहते थे। उनको भरोसा था कि हमें सम्मान मिलेगा। हमारी बहन बेटियों को सुरक्षा मिलेगी। मगर ऐसा हुआ नहीं। पहले पाकिस्तान के अन्दर तीस प्रतिशत अल्पसंख्यक हिन्दू भाई थे जो आज घटकर तीन प्रतिशत रहे गए। बांग्लादेश में तीस प्रतिशत अल्पसंख्यक थे, जो आज घटकर सात प्रतिशत रह गए। यह लोग कहां गए। ऐसे हमारे भाईयों पाकिस्तान में प्रताड़ित किया गया। इनकी जमीनें छीन ली गई और बहनों व महिलाओं की इज्जत लूटी गई और जबरन निकाह करवाया गया। लेकिन किसी ने भी हिन्दू, सिख, जैन, बौध, किश्चन, शरणार्थियों की चिंता नहीं की। इस बार 2019 में नरेन्द्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बने और इनको नागरिकता देने का काम किया। मोदी के अलावा किसी इसकी हिम्मत नहीं दिखाई। जबकि नेहरू ने संसद में कहा था कि हम हिन्दू व सिख आये है उनको नागरिकता देंगे उनको बसाएंगे। लेकिन अब कांग्रेस ही इसका विरोघ कर रही है। कांगे्रस पार्टी वोट बेैंक के डर से हिम्मत नहीं करती लेकिन  एक 56 इंच की छाती वाले नरेन्द्र मोदी है यह काम कर दिखाया और इनके मानवाधिकारों की रक्षा करने का संकल्प किया। मोदीजी की सरकार आपको नागरिकता देकर भारतीय होने का गौरव प्रदान करने जा रही है। सीएए का विरोध करने वालों को श्री अमित शाह ने पूछा कि मनमोहन सिंह ने 2003 में संसद में कहा था कि इनको नागरिकता दीजिए। राजस्थान के मुख्यमंत्री रहते अशोक गहलोतइसके लिए 3-3 चिट्ठियां भारत सरकार को लिखी है। उनके घोषणा पत्र के अन्दर यह कहा कि हम नागरिकता देंगे। लेकिन जब देने की बात आती है हिम्मत नहीं कर सके। क्योकि इनको वोट बैंक बिखरने का डर था।
ममता दीदी भला नहीं करने वाली
नरेन्द्र मोदी सरकार पीछे नहीं हटेगी क्योंकि वो बेैंक की राजनीति नहीं करती। हम नेहरू लियाकत समझौता कांगे्रस पार्टी ने सम्मान नहीं किया लेकिन हम करेंगे। कांगे्रस के नेताओं ने वचन का अमल नहीं किया लेकिन नरेन्द्र मोदी अमल करेंगे। जो पाकिस्तान, बाग्लादेश, अफगानिस्तान से जो दलित सिख आये है, उनका पुरजोर से विरोध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दलितों का विरोध कर रही है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमत्री पर निशाना सााधा और कहा कि बंगाली दलितों ने क्या बिगाड़ा है, अमित शाह ने बंगाल में शणार्थी भाई बहनों को विश्वास दिलाया कि आप प्रताड़ित होकर आए हो आगे कोई प्रताड़ना नहीं झेलनी पडे़गी। आपको सम्मान के साथ नागरिकता दी जाएगी।  उन्होंने कहा कि ममता दीदी से डरिये मत, ममतादीदी आपका भला नहीं चाहती। ममता दीदी केवल अपना वोट बैंक संभालना चाहती है।
कांग्रेसियों शर्म करो शर्म
अमित शाह ने कहा कि नरेन्द्र मोदजी ने धारा 370 हटाया के समर्थन में जनता से प्रश्न पूछा, जिस पर राम मनिदर बनना चाहिए या नहीं बनना चाहिये, सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया, कांगे्रस सुप्रीम कोर्ट में भी खिलाफत की। पाकिस्तान आतंक फैलाता है तो एयर स्टाई करनी चाहये, मोदीजी स्टाईक करते है राहुल बाबा विरोध करते है। अगर उरी के अन्दर हमला हो मोदी को स्टाईक करने चाहिये या नहीं करनी चाहिये। ये राहुल बाबा विरोध करते है। तीन तलाक हटाना चाहिये या नहीं हटाना चाहिये। लेकिन राहुल बाबा विरोध करते है। वीर सावरक जैसे महान क्रांतिकारी को भी कांगे्रस पार्टी वोट बैंक के लालच विरोध कर रही है। कांगे्रसियों शर्म करो शर्म करों।
गहलोत जी माताओं की हाय लगेगी
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अमित शाह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री गहलोत पर भी निशाना साधा और कहा कि गहलोत साहब हमने तो नया कुछ नहीं किया अपने घोषणा पत्र के एक कागज को उठाकर उसका अमल कर दिया और आप विरोध कर रहे हो। श्री अमित शाह ने गहलोत का कोटा की घटना की ओर ध्यान आकर्षित किया और कहा कि कोटा में जो बच्चे हर रोज मर रहे है इसकी चिंता लीजिए। माताओं की हाय लग रही है। दिल्ली के दरबार के सामने इतना मत झुकियें।
मोदी जी ने आठ में वो कर दिखाया, जो कांग्रेस सत्तर साल में नहीं कर सकी
अमित शाह ने कहा कि कांगे्रस, कम्युनिस्ट, सपा, बसपा, आप, त्रिणमूल कांगे्रस सारे इक्ठ्ठा होकर फिर से एक बार तृष्टिकरण के नाम पर देश को तोड़ना चाहता है। यह लोग सत्तर साल तक कुछ नहीं कर सके लेकिन मोदी ने इस बार आठ माह के कार्यकाल में ही अनेक ऐतिहासिक निर्णय कर दिए। देश की सारी समस्याओं का रास्ता साफ कर दिया विकास का मार्ग प्रशस्त कर दिया। कोई नहीं मानता था कि पाकिस्तान से आए शरणार्थियों को नागरिकता मिलेगी, मोदी जी ने दे दी। कोई नहीं मानता था अयोध्या में रामलला का भव्य राममन्दिर बननेगा वो भी मार्ग प्रशस्त हो गया। हमारी तरफ जो भी आंख उठाकर देखेगा उसका माकूल जवाब दिया जाएगा।

तीन करोड़ कार्यकर्ता घर-घर जाकर करेंगे जनजागरण
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए श्री अमित शाह ने कहा कि वो देश के युवाओं को गुमराह कर रही है कि मुसलमानों की नागरिकता चली जाएगी। नागरिकता संशोधन अधिनियम में नागरिकता देने की बात है इसके माध्यम से किसी की भी नागरिकता नहीं छीनी जाएगी लेकिन वोट बैंक की राजनीति के चक्कर में कांग्रेस ने अन्य पार्टियों के साथ मिलकर इस कानून के संबंध में दुष्प्रचार किया। लेकिन अब इस मुद्दे को को लेकर भाजपा ने भी लोगों के बीच जाने का निर्णय किया है। भाजपा की ओर से इसके लिए पांच जनवरी से देशभर में जन जागरण अभियान चलाया जाएग। अभियान के समर्थन में तीन करोड़ लोगों से घर-घर जाकर मुलाकात की जाएगी। देशभर में 500 से अधिक सभाओं का आयोजन किया जाएगा।
कांग्रेस दलितों का विरोध कर रही है
वरोध करने वालों से पूछा कि क्या वे महात्मा गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल, मौलाना आजाद और राजेंद्र बाबू को मानेंगे या नहीं? श्री अमित शाह ने कहा कि हमने अपने अल्पसंख्यक वर्ग को पूरी इज्जत से अपनाया और वो यहां फल फूल भी रहे हैं. कांग्रेस ने अपनी पार्टी के नेताओं का वचन पूरा नहीं किया लेकिन नरेंद्र मोदी प्रताड़ित लोगों को नागरिकता देंगे. उन्होंने कहा कि विरोध कर रही पार्टियां दलित लोगों का विरोध कर रही हैं।
गृहमंत्री ने आगे कहा कि धर्म के आधार पर देश का बंटवारा नहीं होना चाहिए लेकिन ऐसा कांग्रेस पार्टी ने किया. पहले पाकिस्तान और बांग्लादेश में जो अल्पसंख्यक थे वो कम हो गए, वे कहां गए. बहन बेटियों की इज्जत लूटी गई. जबरन निकाह करवाए गए।  ये सत्तर साल तक चला लेकिन किसी ने उनकी सुध नहीं ली. जो शरणार्थी यहां आए उनका भारत पर उतना ही अधिकार हैं, जितना की हमारा है। यहां बड़ी संख्या में शरणार्थी आए हैं, हम उनका दिल से स्वागत करते हैं. इस देश में मोदी जी ने सभी को सम्मान देने का काम किया.
वहीं राहुल गांधी को चुनौती देते हुए अमित शाह ने कहा कि यदि उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून को पढ़ा है तो किसी भी प्लेट फार्म पर आकर बहस कर ले। और यदि उनको इटली की भाषा समझ आती है तो उसमें भी समझा सकतें हैं।
अपनी बात से पलटने में चैम्पियन है गहलोत - सतीश पूनिया
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने नागरिकता संशोधन बिल का समर्थन करते हुए इस निर्णय को ऐतिहासिक बताया। पूनिया ने इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत यहां जोधपुर में फीते काटते घूम रहे है और वहां पर कोटा में 100 बच्चों से ज्यादा बच्चों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। प्रदेश में 150 करोड़ का नुकसान हो गया लेकिन गिरदावरी तक नहीं करवायी गई। किसानों की सुख-दुख पुछने वाला कोई नहीं है। किसानों की कर्ज मार्फी के नाम पर भी किसानों को मुर्ख बनाया जा रहा है। उन्हांेने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री थुक कर चाटने में चैम्पियन है। उन्होंने गजनी फिल्म के किरदार का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि हीरो की मेैमोरी शाॅट्म लोस होती थी। गहलोत ने 2009 में जन घोषणा पत्र के पेज नम्बर 37 बिन्दु संख्या 34 पर पाक विस्थापितों के लिये गृहमंत्री को चिठ्ठी ली थी। लेकिन अब खुद अपनी बात से पलट रहे है और अब पाक विस्थापित नागरिकों को नागरिकता देने का विरोध कर रहे है।
नागरिकता संशोधन के नाम पर कांगे्रस व तमाम विपक्षी दलों ने भ्रांतियां फैलायी - शेखावत
केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने धारा प्रवाह एवं ओजस्वी उद्बोधन में नागरिक संशोधन अधिनियम पारित होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह का राजस्थान की जनता की ओर से आभार व्यक्त कियां उन्होंने मोदी सरकार के पिछले कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई और कहा कि 2014 में इण्डिया मांगे मोर के तहत देशभर की जनता ने मोदी के हाथ मजबूत किये और पूर्ण बहुत के साथ दुबारा अवसर भी प्रदान किया। इस बार आठ माह के शासन में ही केन्द्र सरकार ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय किये। शेखावत ने केन्द्र सरकार की अनेक योजनाओं का उल्लेख किया और कहा कि मोदी एवं श्री अमित शाह की जोड़ी ने पाकिस्तान, बाग्लादेश एवं अफगानिस्तान से आये विस्थापित शरणार्थियों नागरिकता देने का निर्णय का उनको नया जीवन प्रदान किया है। लेकिन इस मुद्दे पर कांगेस सहित विपक्षी दलों ने भ्रांतियां फैलाई और देश की जनता को गुमराह किया। उन्होंने पूरे जोधपुर संभाग ये आये गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त किया।  
सभा को केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत, केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चैधरी, प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, राज्यसभा सदस्य नारायण पंचारिया, पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़, सांसद देवजी पटेल, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़, प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर पाली सांसद पीपी चैधरी सहित अनेक नेताओं ने सम्बोधित किया वहीं नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने अपने उद्बोधन में प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जमकर ख्ंिाचाई की। गहलोत सरकार को नकारा बताया। मंच संचालन मुख्य सचेतक राज्यसभा नारायण पंचारिया ने किया एवं भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी आभार प्रकट किया।
सभा के दौरान पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, भाजपा राजस्थान अरूण चतुर्वेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद रामनारायण डूडी, प्रदेश उपाध्यक्ष जसवन्त सिंह बिश्नोई, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र गहलोत, प्रदेश महामंत्री भनलाल शर्मा, विरमदेव सिंह, प्रदेश मंत्री के.के विश्नोई, प्रदेश मंत्री जगदीश देवासी, विधायक जैतारण अविनाश गहलोत, विधायक सोजत श्रीमती शोभा चैहान, विधायक पाली ज्ञानचन्द पारख, विधायक बाली पुष्पेन्द्र सिंह राणावत, विधायक सुमेरपुर जोराराम कुमावत, विधायक फलोदी पब्बाराम विश्नोई, विधायक सूरसागर श्रीमती सूर्यकान्ता व्यास, विधायक सिवाना हमीरसिंह भायल, विधायक आहौर, छगनसिंह राजपुरोहित, सभा के पर्यवेक्षक एवं विधायक जालोर जोगेश्वर गर्ग विधायक भीनमाल पूराराम चैधरी, विधायक रानीवाड़ा, नारायण सिंह देवल, विधायक पिंडवाड़ा-आबू समाराम गरासिया, विधायक रेवदर जगसीराम कोली, जोधपुर देहात जिलाध्यक्ष जगराम विश्नोई, फलोदी जिलाध्यक्ष मनोहर पालीवाल, बालोतरा जिलाध्यक्ष महेश बी चैहान, बाड़मेर जिलाध्यक्ष आदुराम मेघवाल, जैसलमेर जिलाध्यक्ष जुगलकिशोर व्यास पाली जिलाध्यक्ष मंशाराम परमार, जालोर जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव, सिरोही जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित, पूर्व महापौर घनश्याम औझा, महेन्द्र सिंह राठौड़, पर्यवेक्षक बी.पी सारस्वत, पूर्व उप महापौर देवेन्द्र सालेचा, महेन्द्र मेघवाल, मुकेश लोढा, अतुल भंसाली ज्ञानेश्वर भाटी, नरेश सुराणा, भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अशोक सैनी, आईटी संयोजक अविनाश जोशी मौजूद रहे।  
टोल फ्री नम्बर 8866288662 लांच किया
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दो टूक शब्दो में कहा कि किसी भी सूरत में भाजपा  नागरिकता कानून के अपने फैसले से पीछे नहीं हटने वाली नहीं है। यह कानून अल्पसंख्यकों के खिलाफ नहीं है। शाह के आग्रह पर सभा में मौजूद हजारों लोगों से सीएए का समर्थन किया।
सीएए के समर्थन के लिए भाजपा अध्यक्ष ने  एक टोल फ्री नंबर का भी लांच किया।  इस पर मिस्डकॉल करके कोई भी व्यक्ति नागरिकता संशोधन कानून पर अपना समर्थन जता सकता है।
स्वागत में शाह को पहनाई विशाल माला
सभा के आरम्भ में पाक विस्थापितों की ओर से विशाल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। साथ ही सांसदों, मंत्रियों एवं जोधपुर भाजपा की ओर से बड़ी माला श्री अमित शाह को पहनाई गई तथा नागरिकता संशोधन अधिनियम पारित करने पर आभार व्यक्त किया गया। केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कमल का स्मृति चिन्ह् भेंट कर अभिनन्द किया। भाजपा शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी ने सभा में आये संभाग के गणमान्य लोगों एवं पाक विस्थापित लोगों का अभार व्यक्त किया एवं सभा का संचालन मुख्य सचेतक राज्यभा नारायण पंचारिया ने किया। इससे पहले जोधपुर आगमन पर  अमित शाह का एयरफोट केन्द्र जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, उप नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, देवजी पटेल, पीपी चैधरी, देवेन्द्र जोशी, जगराम विश्नोई, जोगाराम पटेल, पूनाराम चोधरी, सहित अनेक भाजपा नेताओं ने अगुवानी की एवं स्वागत किया।


Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे