मलाइका अरोड़ा ने शेयर की अर्जुन कपूर के साथ रोमांटिक फोटो


मलाइका अरोड़ा अपनी फोटो और वीडियो के साथ-साथ अपने अंदाज के लिए भी खूब जानी जाती हैं। फिटनेस के मामले में हमेशा आगे रहने वाली मलाइका अरोड़ा आज भी दूसरी बॉलीवुड एक्ट्रेस को टक्कर देने की हिम्मत रखती हैं। लेकिन हाल ही में वह अपनी एक फोटो को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल, मलाइका अरोड़ा की एक फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई है, जिसमें वह अर्जुन कपूर को किस करती नजर आ रही हैं। उनकी इस फोटो ने लोगों का खूब ध्यान खींचा है, साथ ही फैंस इसपर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। मलाइका अरोड़ा ने इस फोटो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसमें दोनों ही कलाकार साथ में बहुत जबरदस्त लग रहे हैं। नए साल के मौके पर मलाइका अरोड़ा ने इस फोटो को शेयर कर सबको हैरान कर दिया है। एक्ट्रेस ने अर्जुन कपूर के साथ रोमांटिक फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'सूरज, तारे, रोशनी और ढेर सारी खुशियां....20201' मलाइका की इस फोटो पर कई बॉलीवुड सितारों ने कमेंट किया है, जिसमें अर्जुन कपूर की चाची महीप कपूर ने भी अपना रिएक्शन दिया है। महीप कपूर ने मलाइका और अर्जुन की तस्वीर पर हार्ट शेप और स्माइली इमोजी के जरिए अपना रिएक्शन दिया है। इससे पहले मलाइका अरोड़ा ने नए साल के मौके पर एक और फोटो शेयर की, जिसमें वह अपनी बहन अमृता अरोड़ा और बाकी दोस्तों के साथ नजर आ रही थीं। इस फोटो में भी अर्जुन कपूर उनके साथ मौजूद थे।


Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

नाहटा को कई संस्थाएं करेंगी सम्मानित

टी- 20 वर्ल्ड कप का विजेता भारत बन सकता है- दिलीप नाहटा