नागरिकता संशोधन विधेयक कांग्रेस की वैचारिक विदाई में मील का पत्थर: डाॅ. पूनियां


भारत की सेना, भारत का गौरव: डाॅ. सतीश पूनियां
’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’
भारतीय जनता पार्टी जनजागरण अभियान के तहत आज सोमवार को  भाजपा मुख्यालय पर नागरिकता संशोधन विधेयक के समर्थन मंे पूर्व सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया।
सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां ने कहा कि नागरिकता संशोधन विधेयक कांग्रेस की वैचारिक विदाई में मील पत्थर साबित होगा और उन्होंने कहा कि हमारे देश में सैनिकों को एक विशेष तरीके का सम्मान दिया जाता है। इस सम्मान को हमारे देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने भारतीय मानस पटल पर पुनः स्थापित करने का कार्य किया है। भारत की सबसे बड़ी ताकत हमारा लोकतंत्र है और भारत की सेना भारत का गौरव है।
डाॅ. सतीश पूनियां ने नागरिकता संशोधन विधेयक पर पूर्व सैनिकों से आह्वान किया कि समाज के हर तबके में आपकी बात को गंभीरता से लिया जाता है, आप सभी इस विधेयक के पक्ष में घर-घर जाकर जनता को इसकी खुबियों के बारे में समझायें।
डाॅ. पूनियां ने कहा कि अभी जैसलमेर दौरे के दौरान पाक विस्थापितों की भील बस्ती व रामदेवरा की मेघवाल बस्ती में गया। वहां की महिलाओं और बच्चों ने जो अपनी प्रताड़ित होने की पीड़ा बताई, वो बहुत दर्दनाक थी।
डाॅ. पूनियां ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं गृहमंत्री अमित शाह जी ने अफगानिस्तान, पाकिस्तान एवं बांग्लादेश से आये विस्थापित शरणार्थियों को भारत की जमीन पर रहने हेतु नागरिकता देने का कार्य किया और उनको इज्जत और सम्मान दिया है वो वाकई प्रशंसनीय है। यह एक मुश्किल काम था, लेकिन केन्द्र सरकार की प्रबल इच्छा शक्ति से ही संभव हो पाया है और अब हम सभी जिम्मेदार भारतीयों का यह कत्र्तव्य है कि सरकार के इस नेक निर्णय की सही जानकारी को समाज के हर तबके तक पहुंचाने का काम करें।
इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश मंत्री मुकेश दाधीच, सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मेजर घनश्याम सिंह, कर्नल जगदेव सिंह, मेजर जनरल बी.एस. राठौड़, मेजर रामसिंह चारण सहित अनेक पूर्व सैनिक उपस्थित रहें।


Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे