नवजातों की मौत- पुलिस छावनी में बदला जेके लोन अस्पताल, 10 भाजपा कार्यकर्ता हिरासत में, सशस्त्र बल तैनात


कोटा। जेके लोन अस्पताल में 105 बच्चों की मौत के बाद राज्य चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा आज कोटा पहंचे। इससे पहले अस्पताल को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। जिसके चलते गया। जिसके चलते अस्पताल में मरीज के परिजन की आवाजाही भी रोक दी गई। सभी अनावश्यक लोगों को बाहर बैरिकेडिंग लगाकर रोक लिया गया। जिसके लिए भारी संख्या में सशस्त्र पुलिसबल तैनात किया गया। किसी तरह की अनहोनी की आशंका के चलते पुलिस ने अस्पताल के आसपास मौजूद चाय की स्टॉल और नाश्ते की दुकानें भी हटवा दीं। इसके अलावा 10 भाजपा कार्यकर्ताओं को पलिस हिरासत में भी लिया गया। यह लोग सुबह मंत्री के दौरे को देखते हुए विरोध प्रदर्शन करने के लिए हॉस्पिटल के पास आए थे।


Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे