ऑस्ट्रेलिया :जंगल में आगः अब तक 18 लोगों की मौत, 916 घर जलकर खाक; समुद्री तट पर शरण ले रहे लोग


एजेंसी


मेलबॉर्न। दक्षिण पूर्व ऑस्ट्रेलिया के जंगल में लगी आग बुधवार को नए इलाकों में फैल गई। इसके चलते 5 और लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि इस सीजन में कुल 18 मौतें हो चुकी हैं जबकि 4 लोग लापता हैं। बचावकार्य जारी है। इस सप्ताह आग से बेटमैन्स बे, कोबार्गो और नाउरा इलाके सर्वाधिक प्रभावित हुए। लोग आग से बचने के लिए समुद्री तटों पर शरण ले रहे हैं। रूरल फायर सर्विस कमिश्नर शेन फिट्जसाइमन्स ने बताया कि आग तेजी से विक्टोरिया स्टेट के तटवर्ती क्षेत्र की ओर बढ़ रही है। शनिवार तक कुछ और नए इलाके इसकी चपेट में होंगे। प्रशासन ने लोगों से आग प्रभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है। 8,159 लोगों को रेस्क्यू किया गयाः । अधिकारियों ने मंगलवार को विक्टोरिया स्टेट में फंसे लोगों को बाहर निकाला था। हालांकि,अभी भी वन टाउन शहर में काफी लोगों के फंसे होने की आशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस सीजन में आग से अब तक 18 मौतें हो चुकी हैं जबकि 916 घर पूरी तरह से नष्ट हुए हैं। आग से 363 घरों को नुकसान पहुंचा है जबकि प्रभावित क्षेत्रों से 8,159 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। प्रभावित क्षेत्रों में धुआं फैलने से नुकसान का सही आकलन करने में भी कठिनाई हो रही है। FIRE मल्लकूटा में समुद्री तट खाली करने के निर्देश: न्यू साउथ वेल्स के मालुआ बे बीच पर हजारों लोगों ने आग से बचने के लिए समुद्री तट पर शरण ली है। आग प्रभावित क्षेत्रों से पहुंचे लोगों के लिए पुलिस बोट से भोजन, पानी और चिकित्सा सामग्री की आपूर्ति की जा रही है। मौसम विभाग ने कहा- शुक्रवार तक दक्षिण ऑस्ट्रेलिया और विक्टोरिया स्टेट के पूर्वी हिस्से में आग बढ़ सकती है। तापमान 40° तक पहुंच सकता है।


Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

नाहटा को कई संस्थाएं करेंगी सम्मानित

टी- 20 वर्ल्ड कप का विजेता भारत बन सकता है- दिलीप नाहटा