पशु चिकित्सकों की टीम बचाएगी घायल परिन्दों को


जयपुर। प्रदेश में पशु कल्याण के क्षेत्र में कार्यरत वर्ल्ड संगठन द्वारा मकर संक्रान्ति के अवसर पर 14 CRED जनवरी को पतंगों की डोर से घायल परिन्दों को बचाने के लिए इक्कीस वर्षों से देश का सबसे बड़ा अभियान' 'आपरेशन फ्री स्काई' प्रदेश में पशु कल्याण के क्षेत्र में कार्यरत वर्ल्ड संगठन, पशुपालन WORLD विभाग तथा जयपुर जिला पशु क्रूरता निवारण समिति (एस.पी.सी.ए.) के संयुक्त तत्वावधान में चलाया जा रहा है। एनिमल वैल्फेयर बोर्ड ऑफइंडिया, भारत सरकार के राजस्थान स्टेट एनिमल वेल्फेयर ऑफिसर मनीष सक्सेना ने बताया कि मकर संक्रान्ति के पर्व पर उड़ाई जाने वाली पतंगों की डोर में फंसने से हजारो पक्षी घायल हो जाते हैं तथा चिकित्सकीय सुविधा के आभाव में दम तोड़ देते हैं। मासूम परिंदो को बचाने के लिए नई तकनीक के सहारे वर्ल्ड संगठन शहरवासियो को वर्ल्ड कंट्रोलरूम नं 9521103803 पर वॉट्सएप व एस.एम.एस. के REE SKY पशुपालन विभार जरिए इस मुहिम से जोडकर SPCA घायल पक्षियो को तुरन्त प्राथमिक उपचार दिलवाने मे सहायता प्रदान कर रहा है। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक एवं जिला पशु क्रूरता निवारण समिति के सदस्य सचिव डॉ. उम्मेद सिंह ने बताया WORLD कि शहर को 16 क्षेत्रो मे बाँटकर क्षेत्रीय बर्ड रेस्क्यू सेन्टर' बनाए गए ह0 जिसमे 18 पशुचिकित्सक अपनी सेवाएं प्रदान करेगे, साथ ही समस्त शहरवासियो से अपील की जाती है कि घायल पक्षी दिखने पर वह सम्बन्धित क्षेत्र के 'क्षेत्रीय पशुचिकित्सालय' मे प्रातः 9 से 6 बजे तक उन्हें पहुँचाकर उपचार दिलवाएं। पशुपालन विभाग के उपनिदेशक, पॉली क्लिनिक डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि घायल पक्षियो का मौके पर उपचार हेतु 'जिला चलपशु चिकित्सा ईकाइ' का भी गठन किया गया है।


Comments

Popular posts from this blog

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को बंपर सीटें

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे