त्रिराष्ट्र समरसता सोशल मिशन यात्रा स्वर्ण मंदिर से थिम्फू 26 जनवरी को शुभारम्भ


त्रिराष्ट्र समरसता सोशल मिशन यात्रा स्वर्ण मंदिर से थिम्फू 26 जनवरी को शुभारम्भ 1100 मंदिर, चर्च, गुरूद्वारा, दरगांहा में विश्व बन्धुत्व एकामेह की मन्नत मागेगे टोरडी


काठमाण्डौं. नेपाल सरकार के प्रथम व वर्तमान उपराष्ट्रपति भवन के विशिष्ठ सलाहकार रिर्जव बैंक आॅफ इंग्लैण्ड गर्वनर प्रत्याक्षी संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार का अयोध्या श्री राम मंदिर ट्रस्ट में अनुमोदित नाम एवं 22 राष्ट्रों द्वारा राष्ट्र ध्वजों से नवाजे गये महावीर प्रसाद टोरडी के नेतृत्व में एक सांस्कृतिक शिष्टमण्डल 26 जनवरी को स्वर्ण मंदिर से थिम्फू (भूटान) तक त्रिराष्ट्र (भारत, नेपाल, भूटान,) समरसता सोशल मिशन यात्रा का शुभारम्भ किया जा रहा है। नेपाल सरकार के पूर्व राजदूत श्यामनन्द सुमन ने बताया कि त्रिराष्ट्र समरसता सोशल मिशन यात्रा का भारत-नेपाल,भूटान, को हिन्दु राष्ट्र की वैदिक कालीन संस्क्ृति का पुर्नउत्थान हो, भारत पुनः वैदिक कालीन जगत गुरू के आसन पर पद्स्थापित हो, एवं दुनिया का 8 वां सबसे ताकतवर देश भारत को संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद् में विटो पावर के साथ स्थाई सदस्यता दिलवाने के उदेश्य से सदस्रू राष्ट्रों का नैतिक समर्थन की आशा में प्ररेरित अभियान है। अमृतसर के स्वर्ण मंदिर से शुभारम्भ से पूर्व भारत-पाक सीमा पर सांस्कृतिक शिष्टमण्डल दोनो राष्ट्रों के जवानों से शिष्टाचार भेट करेगे। सीमा पर परेड का साक्षी बनेगे। अमृतसर से थिम्फू तक भारत-नेपाल भूटान के 1100 मंदिर, चर्च, गुरूद्वारा, दरगाहों, में विश्व बन्घुत्व एकामेह के लिए मन्नत मांगेगे। यात्रा का समापन महाराणा प्रताप जयन्ती के अवसर पर दिनांक 23 से 25 मई 2020 को त्रिराष्ट्र सांस्क्ृतिक समन्वय सम्मेलन के साथ थिम्फू (भूटान) में समापन किया जायेगा। समापन पर 150 भारतीयों का एक सांस्क्ृतिक शिष्टमण्डल 23 मई को भूटान पहुचेगा। चयनित प्रतिभाओं का त्रिराष्ट्र के महननीय एवं प्रबुद्ध व्यक्तियों के कर कमलों द्वारा आर्यवृत समरसता अवार्ड से अभिनन्दन किया जायेगा। भूटान सीमा पर संास्क्ृतिक शिष्टमण्डल सदस्यों का 100 विद्यालयों संस्थाओं, प्रतिष्ठानों, द्वारा अगवानी कि जावेगी। नेपाल राष्ट्र से प्रथम राष्ट्रपति राम बरण यादव, प्रथम उपराष्ट्रपति न्यायमूर्ति परमानन्दझा, सार्क सचिवालय के पूर्व महासचिव अर्जून बहादुर थापा, के नेतृत्व में 51 व्यक्ति सम्मलित होगे। भारत के सास्कृतिक शिष्टमण्डल में शिक्षाविद्  एल.सी.भारतीय, के नेतृत्व में 50 शिक्षाविद् कुलपति, सम्मलित होगे। प्रतिभाओं का चयन कर्मस्थली से विकास तक सेवा कार्यो का अवलोकन कर अनवरत परिश्रम पर चयन समिति संयोजक नेपाल सरकार डा. विष्णुहरि नेपाल प्रतिभाओं का चयन करेगे। त्रिराष्ट्र समरसता सोशल मिशन यात्रा स्वःपोषित वितिय व्यय योजना के अन्तर्गत आयोजित की जा रही है। थिम्फू (भूटान) में आयोजित त्रिराष्ट्र सांस्क्ृतिक समन्वय सम्मेलन भारतीय दूतावास के सांस्क्ृतिक सभागर में आयोजित किया जायेगा। सम्मेलन का शुभारम्भ भूटान सरकार द्वारा किया जायेगा।


Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे