आम आदमी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आज शनिवार को


जयपुर। आम आदमी पार्टी राजस्थान प्रदेश ईकाई कार्यकारिणी की बैठक शनिवार दोपहर 3 बजे से पार्टी प्रदेश कार्यालय चोमू हाउस, सी-स्कीम, जयपुर पर प्रदेश प्रभारी खेमचंद जागीरदार एवं प्रदेश अध्यक्ष रामपाल जाट की अध्यक्षता में रखी गई है।



प्रदेश प्रवक्ता दीपक मिश्रा के अनुसार बैठक में खेमचंद जागीरदार, रामपाल जाट सहित प्रदेश सचिव देवेन्द्र शास्त्री, प्रदेश कोषाध्यक्ष तरुण गोयल, प्रदेश संगठन सचिव गिरिराज सिंह खंगारोत, प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र मीणा, विश्वेन्द्र सिंह, यूथ विंग प्रदेश संगठन सचिव अभिषेक जैन बिट्टू, ट्रेड विंग अध्यक्ष रितेश खंडेलवाल, सोश्यल मिडिया विंग अध्यक्ष देवेन्द्र देव, लीगल सेल, अल्पसंख्यक विंग, महिला विंग और विशेष आमंत्रित सदस्य एवं सहयोगी विंगो के प्रदेश पदाधिकारी भाग लेंगे।


इस बैठक में आगामी नगर निगम, निकाय चुनाव, राष्ट्र निर्माण अभियान, बिजली, महंगाई, बेरोजगारी, सुरक्षा जैसे विभिन्न मुद्दों सहित प्रमुखता के साथ संगठन विस्तार पर चर्चा की जाएगी और रूप रेखा बनाई जाएगी।



प्रदेश में “ राष्ट्र निर्वाण अभियान “ रविवार से, अभियान को लेकर प्रदेशभर के सभी पदाधिकारियों और सक्रिय सदस्यों की बैठक आज



प्रदेश सचिव देवेन्द्र शास्त्री ने बताया की दिल्ली चुनाव परिणाम के बाद दिल्ली में आयोजित विभिन्न प्रदेशों के पदाधिकारियों की बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पीएसी मेम्बर गोपाल राय ने देशभर में संगठन को ओर मजबूत करने के लिए “ राष्ट्र निर्माण अभियान “ चलाने के निर्देश दिए थे। बकायदा इस अभियान को आमजनता तक पहुंचाने के लिए दिल्ली चुनाव परिणाम वाले दिन 11 फरवरी को पार्टी ने राष्ट्रिय स्तर पर संगठन से जुड़ने के लिए 9871010101 मिस्ड कॉल नम्बर जारी किया था। इस नम्बर के जारी होने के साथ ही पहले 24 घंटे में पार्टी से 11 लाख लोग जुड़े थे। जिसको ध्यान में रखकर पार्टी ने 23 फरवरी से 23 मार्च तक “ राष्ट्र निर्माण अभियान “ चलाने का निर्णय लिया और देशभर से 1 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया । अकेले राजस्थान में दिल्ली चुनाव परिणाम के बाद से अब तक 1 हजार से अधिक लोग कार्यकर्ताओ के माध्यम और 1 लाख से अधिक लोग मिस्ड कॉल के माध्यम से पार्टी से जुड़ चुके है। पार्टी को आशा है की एक माह चलने वाले इस अभियान में बड़ी संख्या प्रदेश की आम जनता पार्टी से जुड़ेगी। 
शहर के वार्ड 19 से 100 से अधिक लोगो ने ली आम आदमी पार्टी की सदस्यता


शहर के विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 19 में आम आदमी पार्टी जयपुर जिला अध्यक्ष जवाहर शर्मा के नेत्रत्व में 100 से अधिक लोगो ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली.


जिला महासचिव अनूप चतुर्वेदी ने बताया की वार्ड 19 के लोग नगर निगम और राज्य सरकार की बदहाली के शिकार है, भाजपा और कांग्रेस दोनों ने बारी – बारी यहाँ की जनता का शोषण किया है जिससे यहाँ की जनता बहुत आहात और निराश थी, स्थानीय कार्यकर्ता सबीर खान दिल्ली में आम आदमी पार्टी के कार्यो से प्रभावित हुए, पार्टी के जिला अध्यक्ष से सम्पर्क कर मोहल्ला सभा का आयोजन किया जिसमे जवाहर शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए सभी को मिस्ड कॉल के जरिये पार्टी की सदस्यता दिलवाई, इस दोरान पार्टी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मर्दुल जिंदल, जिला प्रवक्ता विकास शर्मा, जिला सोश्यल मिडिया प्रभारी राहुल सक्सेना, सिविल लाइन्स विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष बाबु खान, वरिष्ठ सदस्य रवि चतुर्वेदी, राम सिंह चोधरी सहित बड़े स्तर पर स्थानीय लोगो ने भाग लिया.


Comments

Popular posts from this blog

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को बंपर सीटें

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे