आम आदमी पार्टी ने लॉन्च किया " राष्ट्र निर्माण अभियान यात्रा " 1 मार्च से


--- मिस्ड कॉल अभियान के 12 दिनों में प्रदेश से बने 1 लाख 15 हजार सदस्य


--- " राष्ट्र निर्माण अभियान " को लेकर घर-घर जाएगी आम आदमी पार्टी, प्रदेश के हर गली-मोहल्लों में लगेंगे अभियान के 10 लाख बैनर, पोस्टर



जयपुर। आम आदमी पार्टी ने रविवार को आदर्श नगर स्थित गीता भवन में प्रदेश के सभी पदाधिकारियों और सक्रिय कार्यकर्ताओ की " राष्ट्र निर्माण अभियान " को लेकर बैठक की और राज्य में अभियान को लॉन्च किया। इस अभियान को लेकर प्रदेश के सहप्रभारी खेमचंद जागीरदार ने बताया कि राज्य में आम आदमी पार्टी घर-घर जाएगी और लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम करेगी। यह अभियान पूरे एक महीने पूरे राज्य भर में चलेगा और करीबन 10 लाख से अधिक लोगो को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।



प्रदेश अध्यक्ष रामपाल जाट ने बैठक के दौरान कहा कि आम आदमी पार्टी प्रदेश में किसान यात्रा और राष्ट्र निर्माण अभियान यात्रा 1 मार्च से चलाएगी। यह अभियान दो सत्र में आयोजित होगा। पहला सत्र 1 मार्च से 9 मार्च तक और दूसरा सत्र 13 मार्च से 31 मार्च किया जाएगा, इस अभियान के तहत प्रदेश के 23 जिले कवर किये जायेंगे और जनता को जागरूक करते हुए संगठन से जोड़ा जाएगा। 



प्रदेश सचिव देवेंद्र शास्त्री ने अभियान बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में तय हुआ कि प्रदेश में मौजूदा पदाधिकारियों की समीक्षा की जाएगी, जो पदाधिकारी निष्क्रिय है उनको बदला जाएगा और नए लोगो को अवसर दिया जाएगा। 


प्रदेश कोषाध्यक्ष तरुण गोयल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की हर अभियान के लिए धन की अहम आवश्यकता होती है। हर कार्यकर्ता कम से कम 100 रु का मासिक योगदान भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी इस मुहिम में अवश्य प्रदान करे। 


प्रदेश प्रवक्ता दीपक मिश्रा ने मंच संचालन करते हुए संगठन की सारी गतिविधियों की जानकारी दी और उन्हें संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पूरे देश मे इस मेम्बरशिप अभियान को जारी करते ही पहले दिन 24 घन्टे में 12 लाख मेम्बरशिप हुई जिसमें से 1 लाख 12 हजार 310 मेम्बर राजस्थान से नए जुड़े। अब इस अभियान को राजस्थान के धरातल पर ले जाया जाएगा।


रविवार को आयोजित बेठक में प्रदेश सहप्रभारी खेमचंद जागीरदार, प्रदेश अध्यक्ष रामपाल जाट, प्रदेश सचिव देवेंद्र शास्त्री, प्रदेश कोषाध्यक्ष तरुण गोयल, प्रदेश प्रवक्ता दीपक मिश्रा, महेंद्र मीणा, प्रदेश संगठन सचिव गिरिराज सिंह खंगारोत, अजमेर संभाग प्रभारी कीर्ति पाठक, राष्ट्रीय परिषद सदस्य शैलेन्द्र प्रभात, दीप्ति धारीवाल भीलवाड़ा, अनुशासन समिति अध्यक्ष गोपाल सिंह राठौड़, प्रदेश यूथ विंग अध्यक्ष एवं सरपंच विजेंद्र सिंह डोटासरा, प्रदेश यूथ विंग संगठन सचिव अभिषेक जैन बिट्टू, केशव अग्रवाल, सोश्यल मीडिया विंग अध्यक्ष देवेंद्र देव, राजकुमार मीणा, अभिषेक विजय, अल्पसंख्यक सेल अध्यक्ष हाकिम खान, कोटा लोकसभा अध्यक्ष नवीन पालीवाल, जयपुर जिला अध्यक्ष जवाहर शर्मा, महासचिव अनूप चतुर्वेदी, शहर अध्यक्ष अमित शर्मा लियो, जालोर जिला अध्यक्ष मशरू देवासी, पवन ठाकुर बीकानेर, कपिल राजगुरु जोधपुर, कैप्टन शुभकरण झुंझनु अध्यक्ष, सत्यप्रकाश सिहाग, राजू जाट गंगानगर, महिला विंग की नीलम साहनी, अंजना शर्मा, चंद्रमुखी सहित बड़ी संख्या में सक्रिय कार्यकर्ताओ ने भाग लिया। 


अभियान के पहले दिन बड़ी संख्या में जुड़े लोग


रविवार को अभियान लॉन्चिंग के दौरान अग्रवाल समाज टोंक रोड के पदाधिकारी एवं कांग्रेस विचारक अरविंद अग्रवाल, शिक्षक श्रीमती रजनी अग्रवाल, अमित वर्मा, विनोद मीणा, भेरू स्वामी, शाहबुद्दीन खान सहित 3 दर्जन से अधिक लोगों यूथ विंग प्रदेश संगठन सचिव अभिषेक जैन बिट्टू और जयपुर शहर अध्यक्ष अमित शर्मा लियो के नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ली, जिनका प्रदेश सहप्रभारी खेमचंद जागीरदार ने पार्टी की टोपी पहनाकर सम्मान किया। सभी की सदस्यता पत्रकार वार्ता के दौरान करवाई गई।


Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे