अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी सयुंक्त महासंघ ने आज 16 फरवरी 2020 को जयपुर के गणगौर होटल मे प्रैसवार्ता कर कर्मचारियों की काफी समय से लम्बित मांगो का निराकरण नहीं करने पर सरकार. के विरोध मे मोर्चा खोला


अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी सयुंक्त महासंघ ने आज 16 फरवरी 2020 को जयपुर के गणगौर होटल मे प्रैसवार्ता कर कर्मचारियों की काफी समय से लम्बित मांगो का निराकरण नहीं करने पर सरकार. के विरोध मे मोर्चा खोला। महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष आयुदान सिंह कविया ,प्रदेश महामंत्री तेजसिंह राठौर ने बताया कि कर्मचारियो के वेतन विसंगतियों को दूर नहीं करने,नवीन पेंशन योजना बंद कर पुरानी पेंशन योजना चालू की जावे,कर्मचारियों की कटोती रोकने, 7,14,21,28,32 पदोन्नति के आदेश जारी नही करने सहित महासंघ के15 सूत्रीय मांग पत्र पर कार्यवाही नही करने,5% महगांई भत्ते के आदेश नही करने सहित कर्मचारी संघो से द्विपक्षीय वार्ता नही करने से कर्मचारियों मे आक्रोश भरा है इसलिए मजबूर होकर कर्मचारियों को आन्दोलन करने पड.रहे है 19 फरवरी को राज्य के समस्त जिलो मे कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन व 27 फरवरी को जिला स्तर पर धरने व 15 मार्च को प्रदेश स्तर का कन्वेंशन किया जावेगा फिर भी राज्य सरकार ने कर्मचारियों के हितो की अनदेखी की तो भारी आन्दोलन किया जावेगा। आज के इस कार्यक्रम मे महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के.के गुप्ता, ओमप्रकाश शर्मा,अर्जुन शर्मा, शमीम कुरेशी, सीताराम सुलानिया,नारायण सिंह निरजन कुमार ,रतन कुमार प्रजापति ने भाग लिया।


Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे