अलवर : गोवंश से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर मंदिर में घुसी, 4 गोवंश की मौत; 2 गौ तस्कर घायल

अलवर। जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के न्याना गांव में गोवंश को ले जाते समय सुबह करीब 4 बजे पिकअप अनियंत्रित होकर मंदिर में घुस गई। इसमें 4 गोवंश की मौत हो गई। जबकि 3 गोवंश जिंदा हैं। घटना में 2 गौ तस्कर भी घायल हो गए। थाना अधिकारी सज्जन सिंह नेहरा ने बताया कि गोवंश को गोकशी के लिए गोबिंदगढ़ से सीकरी होते हुए हरियाणा ले जाया जा रहा था। अचानक वाहन अनियंत्रित होकर एक मकान में बने मंदिर में घुस गया। जिसके बाद वाहन पलट गया। मकान और मंदिर दोनों ही क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और एक घायल गौ तस्कर को मशक्कत के बाद वाहन से । के बाद वाहन से निकाला। जबकि दूसरे गौ तस्कर ग्रामीणों ने निकाला। पुलिस पूछताछ में गौ तस्करों शकील व वहीद के रूप में पहचान बताई है। पुलिस ने मरने वाले गोवंश को दफना दिया। जिंदा गोवंश को गौशाला भिजवा दिया गया है।


Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे