भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर सीएए के समर्थन में किया जनसम्पर्क


जयपुर, 02 फरवरी 2020। भारतीय जनता पार्टी जयपुर शहर में आज शहर के सभी बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों से जनसम्पर्क किया एवं सीएए के बारे में कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम से सावधान रहने की अपील की तथा सीएए समर्थन हेतु मिसकाॅल करने की अपील की। जयपुर के सांसद रामचरण बोहरा आज किशनपोल विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नं. 77 व आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र के रघुनाथपुरी क्षेत्र में घर-घर जाकर जनसम्पर्क किया।


इस अवसर पर रामचरण बोहरा के साथ भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व विधायक मोहनलाल गुप्ता, जिला जनजागरण अभियान के समन्वयक लक्ष्मीकान्त पारीक, जिला जनजागरण अभियान के संयोजक पुनीत कर्णावट, शहर महामंत्री राजकुमार रोहिल्ला, नरेश शर्मा, पार्षद विजय सोनी, चाँदपोल मण्डल अध्यक्ष कैलाश सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


शहर के सभी विधानसभा क्षेत्रों में सभी मण्डलों व बूथों पर कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर जनजागरण अभियान के अन्तर्गत पत्रक बांटे तथा आमजन को जागरूक किया।


Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे