भाजपा ने फूंका परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का पूतला

परिवहन विभाग में हुए भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा का पुतला दहन कार्यक्रम सम्पन्न
जयपुर, 25 फरवरी 2020। भारतीय जनता पार्टी ने आज मंगलवार को जयपुर के सिविल लाईन विधानसभा के प्रमुख स्थानों पर परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के भ्रष्टाचार के खिलाफ पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें भाजपा जयपुर शहर अध्यक्ष सुनील कोठारी द्वारा कांवटिया सर्किल पर, भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. अरूण चतुर्वेदी द्वारा रामनगर (हवा सड़क) पर, सांसद रामचरण बोहरा व भाजपा ओ.बी.सी. मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत सिंह सोड़ाला द्वारा गुर्जर की थड़ी पर, पूर्व विधायक मोहन लाल गुप्ता द्वारा चार नम्बर डिस्पेंसरी तिराहे पर परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का पुतला फूंका गया।


इस अवसर पर बनीपार्क, सिविल लाइन्स, शांति नगर एवं श्यामनगर मंडल के सभी वार्डों में परिवहन मंत्री का पुतला जलाया गया। बनीपार्क मंडल के वार्ड 23 में कांवटिया सर्किल, वार्ड 24 में अम्बाबाड़ी तिराहा और वार्ड 25 में रेलवे स्टेशन शांति नगर मंडल में, वार्ड 22 में रोजगारेश्वर मंडल हसनपुर, वार्ड 27 में हटवाड़ा रोड सब्जी मंडी एवं वार्ड 28 में चार नम्बर डिस्पेंसरी के सामने श्याम नगर मंडल के वार्ड 29 एवं वार्ड 31 के कार्यकर्ता गुर्जर की थड़ी तथा सिविल लाइन्स मंडल के वार्ड 30 के कार्यकर्ता नंदपुरी बजार एवं वार्ड 26 के कार्यकर्ता बगड़िया भवन बाजार में पुतला दहन किया गया।


भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. अरूण चतुर्वेदी ने कहा कि परिवहन विभाग में संगइित रूप से और सरकार में परिवहन मंत्री की सरपरस्ति में जो भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है जो कि राजस्थान में पहली बार सरकार के संरक्षण में इस प्रकार का संगठित रूप से भ्रष्आचार का मामला उजागर हुआ है।


डाॅ. चतुर्वेदी ने कहा कि एसीबी के अधिकारियों को धमकी देने का काम किया कि निर्दोषों पर कार्रवाई ना करें यह प्रश्न चिन्ह लगाता है। जहाँ एसीबी भ्रष्टाचार को खत्म करना चाहती है वहाँ परिवहन मंत्री भ्रष्टाचार में पूरी तरह से लिप्त है। डाॅ. चतुर्वेदी ने मीडिया से वार्ता के दौरान कहा कि जसवंत दलाल के परिवहन मंत्री से क्या सम्बन्ध है इसके बारे में जनता जानना चाहती है।


डाॅ. चतुर्वेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री जीरो टाॅल रेंस की बात करते हैं जबकि दूसरी तरफ संगठित भ्रष्टाचार की बात उजागर होने के बाद भी अभी तक सिर्फ छोटे कर्मचारी और दलालों के ऊपर ही कार्रवाई हुई है जबकि सम्पूर्ण भ्रष्टाचार में मुख्य स्त्रो का अभी तक न तो उजागर किया हैं न उनके खिलाफ कार्रवाई की है यह उनके जीरो और उनके दावे पर प्रश्न चिन्ह लगाता है।


भाजपा जयपुर शहर अध्यक्ष सुनील कोठारी ने कहा कि 27 फरवरी को भाजपा के कार्यकर्ता रामनगर मेट्रो स्टेशन पर एकत्रित होकर रैली के रूप में मुख्यमंत्री निवास पर जाकर प्रदर्शन करेंगे एवं परिवहन मंत्री को बर्खास्त करने की मांग करेंगे। इस प्रदर्शन में जयपुर शहर के समस्त विधायक एवं पूर्व विधायक और कार्यकर्ता भाग लेंगे।


Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे