भाण्डवपुर महातीर्थ में रत्नत्रयी महोत्सव का हुआ आगाज 


-ट्रस्ट मंडल की बैठक का आचार्य की निश्रा में हुआ आयोजन
-आज निकलेगा वर्षीदान वरघोड़ा
सायला।
अति प्राचीन भाण्डवपुर महातीर्थ में नव निर्मित श्री वर्धमान राजेन्द्र द्वारोंदघाटन सह मुमुक्ष आजाद कुमार जैन के भागवती दीक्षा निमित रत्नत्रयी महोत्सव का आगाज मंगलवार को आचार्य जयरत्नसुरीश्वर महाराज व विदुषी साध्वी सूर्यकिरण श्रीजी की निश्रा में  हुआ।महोत्सव के प्रथम दिन श्री पार्श्वनाथ पंचकल्याणक पूजन व प्रभु की भव्य अंगरचना की गई।वही आचार्य की निश्रा में ट्रस्ट मंडल की बैठक का आयोजन हुआ।जिसमें तीर्थ विकास के क्रम में चल रहे निर्माण कार्यो की प्रगति पर समीक्षा की गई।व आगामी चैत्री पूनम,वर्षीतप पारणा,पुण्य सप्तमी आदि कार्यक्रमो की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।वही बैठक में 
ट्रस्ट के माध्यम से चल रहे जनउपयोगी कार्य जैसे उच्च माध्यमिक विद्यालय एवम हॉस्पिटल निर्माण कार्य की भी समीक्षा की गई।व आने वाले यात्रियों के लिए भोजन एवं  आवास की व्यवस्थाओं में ओर पारदर्शिता के सदस्यों ने सुझाव दिए।आगामी प्रतिष्ठा महोत्सव के क्रम में भी परस्पर साथ सहयोग लेने के साथ-साथ सभी को जोड़ने के क्रम में मंथन किया गया।वही ट्रस्ट मंडल द्वारा आचार्य से 2020 के चातुर्मास की आग्रह पूण विनती की गई व सभी ने आचार्य जी का चातुर्मास भाण्डवपुर महातीर्थ में होना आवश्यक बताया ।
-आज निकलेगा वर्षीदान वरघोड़ा  
महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को दीक्षार्थी आजाद कुमार के वर्षीदान वरघोड़े का आयोजन किया जाएगा।वही श्री महावीर पंचकल्याणक पूजन का आयोजन होगा व सायं प्रभु आरती व भक्ति कार्यक्रम का आयोजन होगा।वही तीसरे दिन गुरुवार को नव निर्मित श्री वर्धमान राजेन्द्र द्वारोंदघाटन व  मुमुक्ष आजाद कुमार जैन के भागवती दीक्षा होगी।


Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे