गिरिराज सिंह बोले... पूर्वजों से हो गई भूल, मुसलमान भाइयों को 1947 में पाकिस्तान भेज दिया जाना चाहिए था


एजेंसी


पटना। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया। बुधवार को बिहार के पूर्णिया में मीडिया से बातचीत के दौरान सिंह ने कहा- हमारे पूर्वजों से गलती हो गई। मुसलमान भाइयों को 1947 में ही वहां (पाकिस्तान) भेज दिया जाना चाहिए था। सिंह के मुताबिक, 1947 के पहले हमारे पूर्वज आजादी की लड़ाई लड़ रहे थे, उसी वक्त मोहम्मद अली जिन्ना इस्लामिक स्टेट की योजना बना रहे थे। गिरिराज के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सिंह ने ये भी कहा कि पूर्वजों की गलती का खामियाजा हमें आज उठाना पड़ रहा है।


राष्ट्र के प्रति समर्पण का समयः सिंह ने कहा, 'राष्ट्र के प्रति समर्पित होने का समय आ गया है। ये बहुत बड़ी हमारे पूर्वजों से भूल हुई। इसका खामियाजा आज हम यहां भुगत रहे हैं। अगर उस समय मुसलमान भाइयों को वहां भेज दिया गया तो ये नौबत ही नहीं आती। अगर भारतवंशियों को यहां जगह नहीं मिलेगी तो दुनिया का ऐसा कौन सा देश है जो उन्हें शरण देगा।'


देवबंद आतंकवाद की गंगोत्री: देश के कुछ हिस्सों में सीएए का विरोध जारी है। इसी दौरान सिंह का यह बयान आया। 12 फरवरी को गिरिराज उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में थे। यहां उन्होंने कहा था, 'देवबंद आतंकवाद की गंगोत्री है।


Comments

Popular posts from this blog

जुलाई 2025 से लेकर नवंबर 2025 तक एस्ट्रोलॉजर दिलीप नाहटा द्वारा लिखी गई भविष्यवाणीयां

जानिए छिपकली से जुड़े शगुन-अपशगुन को

जानिए नहाने के साबुन का किस्मत कनेक्शन--पंडित दयानंद शास्त्री