हेगड़े के गांधी पर दिए बयान पर गहलोत बोले... इससे भाजपा की मानसिकता का पता चलता है


जयपुर। भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की स्वतंत्रता के लिए की गई लड़ाई को ड्रामा बताया थामुख्यमंत्री गहलोत ने उस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी। इस तरह के बयानों से भाजपा की सही मानसिकता का पता चलता है। वे गांधीजी के नाम का इस्तेमाल सिर्फ दिखावे के लिए करते हैं और उनके लिए कोई मायने नहीं रखते। उन्होंने कहा, 'भाजपा सांसद का बयान निंदनीय है। भाजपा नेता स्वतंत्रता आंदोलन को केवल एक नाटक कह सकते हैं। क्योंकि उन्होंने भारत की स्वतंत्रता निवाईके लिए लड़ाई नहीं लड़ी है और न कोई बलिदान दिया है।


रविवार को हेगड़े ने दिया था बयानः एक कार्यक्रम में अनंत कुमार हेगड़े ने कहा था कि स्वाधीनता का पूरा संघर्ष ही बनावटी था और इसे ब्रिटिश साम्राज्य का समर्थन हासिल था। उस दौर के तथाकथित बड़े नेताओं ने एक भी बार पुलिस से मार नहीं खाई थी। उनका स्वतंत्रता आंदोलन ड्रामा था। इन बड़े नेताओं ने अंग्रेजों की इजाजत के बाद यह ड्रामा किया। यह कोई असल लड़ाई नहीं थी, यह दिखावटी संघर्ष था। उन्होंने आगे कहा था, 'जो लोग कांग्रेस का कहते हैं कि भारत को आजादी भूख हड़ताल और समर्थन करते हैं, वे यही कहते हैं कि भारत को आजादी भूख हड़ताल और सत्याग्रह से मिली। यह सच नहीं है। अंग्रेजों ने देश को सत्याग्रह की वजह से नहीं छोड़ा। उन्होंने हमें निराशा और हार की वजह से आजादी दी। जब मैं इतिहास पढ़ता हूं, तो मेरा खून खौलता है। ऐसे लोग हमारे देश में महात्मा बन जाते हैं।


Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे