जनता ने लगाई कांग्रेस सरकार के कुशासन पर मोहर: डाॅ. सतीश पूनियां


निकाय उप चुनाव में 30 में से 22 सीट पर जीती भाजपा

जयपुर, 19 फरवरी 2020। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां ने कहा कि नगर पालिका/नगर परिषद के उपचुनाव के बाद आये चुनाव परिणाम में कांग्रेस की करारी हार हुई है और प्रदेश की जनता ने कांग्रेस के कुशासन पर मोहर लगाई है। जबसे कांग्रेस राजस्थान में सत्ता में आई है, तबसे राजस्थान के विकास का पहिया वापस पीछे की ओर घूम गया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री दिल्ली दरबार में ही हाजरी लगाने में व्यस्त रहते है। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है, सरकार के मंत्री बेशर्मी से भ्रष्टाचारियों के बचाव में खुलकर बयान दे रहे है, किसान सुसाईट नोट लिखकर आत्महत्या कर रहे है, महिलायें ना घर में सुरक्षित है, न बाहर सुरक्षित है, दलितों पर अत्याचार की घटनाओं में 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
डाॅ. पूनियां ने कहा कि कांग्रेस की हठधर्मिता का आलम यह है कि मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को राजस्थान में लागू नहीं किया जा रहा है, सीएए और एनपीआर के राष्ट्रीय हित जैसे मुद्दों पर भी कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है। उसी का परिणाम है कि इन निकाय उपचुनाव में प्रदेश की जनता ने उनको आईना दिखा दिया है और भाजपा के पक्ष में विश्वास जताया है।    


Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे