जयपुर में 2 नगर निगम व्यवस्था / ग्रेटर निगम और हैरिटेज निगम चलाने के लिए 5689 अफसर-कर्मचारियों की जरूरत, 398 पद खत्म हो रहे हैं


कार्यालय संवाददाता


जयपुर। नगर निगम ग्रेटर और नगर निगम हैरिटेज के अप्रैल माह में चुनाव होना तय हो गया है। ऐसे में दोनों निगम में काम-काज को लेकर अफसरकर्मचारियों के पदों का विभाजन कर दिया गया। ग्रेटर निगम और हैरिटेज निगम चलाने के लिए मौजूदा अधिकारियों और कर्मचारियों के अलावा 5952 और अफसर-कर्मचारियों की आवश्यकता पड़ेगी। खास बात यह है कि अफसरों ने नगर निगम में मौजूदा 398 पदों को समाप्त करने के लिए तैयारी कर ली है। जबकि स्वीकृत 609 पदों पर और अफसर-कर्मचारियों कीडिमांड की है। नगर निगम ने इस संबंध में प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेज दिया है। दरअसल, 18 अप्रैल से पहले से निगम के काम-काज का भी विभाजन हो जाएगा और दोनों निगम के बोर्ड बन जाएंगे। ऐसे में इससे पहले दोनों स्वीकृत पदों का विभाजन कर दिया। हालांकि सरकार की मंजूरी अभी तक नहीं मिली है। वर्तमान में निगम में स्वीकृत पदों पर 9041 अफसर-कर्मचारी तैनात है।


और ग्रेटर निगम में अफसरों और कर्मचारियों के 8778 पद होंगे: दरअसल नगर निगम ग्रेटर और हैरिटेज में 14730 पद अफसर-कर्मचारियों के स्वीकृत पद होंगे। हैरिटेज नगर निगम में हवामहल, किशनपोल, आदर्श नगर व सिविल लाइन होंगे। इन जोन व हैरिटेज नगर निगम मुख्यालय में अफसर कर्मचारियों के 5952 पद स्वीकृत होंगे। इसी प्रकार ग्रेटर नगर निगम में बगरू, मानसरोवर, सांगानेर, झोटवाड़ा, मुरलीपुरा, मालवीयनगर और विद्याधर नगर जोन व ग्रेटर निगम मुख्यालय में 8778 अफसर-कर्मचारियों के पद होंगे।


यह पद समाप्त करने की तैयारी: नगर निगम में डाटा प्रोसेसर, उद्यान निरीक्षक, स्वास्थ्य अधिकारी, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भिस्ती, पंप चालक, फिटर, खाती, अतिरिक्त मुख्य अभियंता बिजली, मिस्त्री निर्माण गैंग, कारीगर, पर्चा वितरक, ग्वाल, पेंटर, सर्वेयर, मैट, गजधर, पैरोकार प्रथम व द्वितीय, टेलिफोन ऑपरेटर, सहायक पशु चिकित्सक, आंकड़े संकलकर्ता, जलधारी, नाकेदार, सब नाकेदार, स्केवेंजर, स्कंधपाल, लुहार, नाविक, ट्रेसर, पाइप फिटर, सैनेट्री हेल्पर, गाडीवान, वरिष्ठ पर्यावरण अधिकारी, कनिष्ठ पर्यावरण व विधि अधिकारी के पद समाप्त होंगे। आयुक्त व प्रशासक वीपी सिंह ने बताया- मौजूदा अफसरकर्मचारियों में ससे दोनों निगम में पद विभाजन कर रिपोर्ट सरकार को भेज दी है।


Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे