मिस एंड मिसेज टॉप मॉडल इंडिया में दिखा फैशन के न्यू ट्रेंड का जलवा


फैशन की दुनिया मे औरों से हटकर कुछ नया कर दिखाने का जज़्बा रखने वाले रियाज़ कुरैशी के नेशनल ब्यूटी पेजेंट मिस एंड मिसेज टॉप मॉडल इंडिया -2020 का आयोजन अजमेर रोड स्थित एक होटल में हुआ.....



शो डायरेक्टर रियाज़ कुरैशी ने बताया कि इस इवेंट में  22  सेलेक्टेड मॉडल्स के बीच टाइटल जीतने के लिए ग्रैंड फिनाले हुआ... कुरैशी ने बताया कि मॉडल्स ने न्यू ट्रेंड की ड्रेसेज में रैंप वॉक कर जलवे बिखेरे...शो की खास बात यह रही कि ट्रेडिशनल, ब्राइडल आउटफिट्स और कॉकटेल के साथ इंडो-वेस्टर्न कलेक्शन को  मिस के साथ-साथ मिसेज ने भी शोकेस किया.... मिस टॉप मॉडल इंडिया का ख़िताब चेन्नई की पूजा मुनोथ के नाम रहा ...वहीं मिसेज टॉप का खिताब बरखा शाह ने जीता...बरखा भी चेन्नई से प्रतिभागी थीं... कार्यक्रम में फिक्की फ्लो की अलका बत्रा, विजय गोलछा, एक्टर हरीश शर्मा, राजीव सिंह, डिजाईनर कविता सोनी, इंद्रजीत दास, मुस्कान,कियारा चौधरी,अमिता यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे...


Comments

Popular posts from this blog

जानिए छिपकली से जुड़े शगुन-अपशगुन को

जुलाई 2025 से लेकर नवंबर 2025 तक एस्ट्रोलॉजर दिलीप नाहटा द्वारा लिखी गई भविष्यवाणीयां

जानिए नहाने के साबुन का किस्मत कनेक्शन--पंडित दयानंद शास्त्री