नमस्ते ट्रम्पः अमेरिकी राष्ट्रपति आज साबरमती आश्रम भी जाएंगे, 22 किमी का रोड शो होगा प्रधानमंत्री मोदी बोले... ट्रम्प के साथ रहना हमारा सम्मान

एजेंसी


अहमदाबाद। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का 24 फरवरी को साबरमती आश्रम जाना तय हो गया है। रोड शो के दौरान 15 मिनट का समय बचाकर ट्रम्प साबरमती आश्रम जाएंगे। इसकी पुष्टि आश्रम के ट्रस्टी अमृत मोदी ने की है। यह भी तय हो गया है कि रोड शो 22 किमी का होगा। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि कल ट्रम्प के साथ रहना हमारे लिए सम्मान की बात है


ट्रम्प के साबरमती आश्रम में पहुंचने पर कुछ दिनों से रहस्य बना हुआ था। इसके पहले सीएम विजय रूपाणी ने कहा था कि व्हाइट हाउस की तरफ अधिकृत घोषणा के बाद ही इस पर कुछ कहा जा सकता है। उधर, नगर निगम कमिश्नर विजय नेहरा ने ट्वीट किया कि मोदी-ट्रम्प का रोड शो 22 किमी का ही होगा। 7 आईपीएस अफसरों ने


होगा। 7 आईपीएस अफसरों ने किया आश्रम की तैयारियों का निरीक्षण: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का स्वागत करने के लिए गांधी आश्रम पूरी तरह से तैयार है। जब यह बात सामने आई थी कि ट्रम्प गांधी आश्रम नहीं जाएंगे, तब भी गांधी आश्रम की तैयारियों में कोई फर्क नहीं पड़ा। आश्रम के हृदय कुंज का रंग-रोगन किया गया है। पीछे रिवरफंट के एक हिस्से पर स्टेज बनाया गया है। जहां तीन आलीशान कुर्सियों की व्यवस्था की गई है, जहां से ट्रम्प, उनकी पत्नी मेलानिया और मोदी रिवरफ्रंट का नजारा देख सकें। 7 आईपीएस अधिकारियों ने आश्रम की तैयारियों का जायजा लिया।


Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे