ओशो की 'सन्यासिन' बनेंगी प्रियंका!


बॉलीवुड से हॉलीवुड तक छा चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनास आए दिन अपने लुक्स और लाइफस्टाइल को सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन अब प्रियंका चोपड़ा जोनास को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रियंका अब आचार्य रजनीश ओशो की सन्यासिन बनने जा रही हैं। अरे अरे घबराइए मत! प्रियंका चोपड़ा रियल लाइफ में किसी सन्यासी का चोगा नहीं पहन रहीं। बल्किरील लाइफ में अब एक चुनौतीपूर्ण किरदार में नजर आने वाली हैं। मां आनंद शीला के नाम से मशहूर शीला बिएनिस्टिल की बायोपिक में लीड किरदार निभाने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लंबे समय से चर्चा में रही यह फिल्म अब बनने के लिए तैयार है। ऐसा कहा जाता है कि कई फिल्म निर्माताओं ने उनसे अपने जीवन पर फिल्म बनाने के लिए संपर्क किया है। कुछ समय पहले, मां आनंद शीला ने अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को अवैध रूप से बड़े पर्दे पर अपने जीवन को लाने के लिए कानूनी नोटिस भेजा था। अब, हॉलीवुड की एक वेबसाइट की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि प्रियंका को इस फिल्म में मा आनंद शीला का किरदार निभाने के लिए कास्ट कर लिया गया है। इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि प्रियंका इस फिल्म को अपने जीवन में सबसे महत्वपूर्ण किरदार की तरह मान रही हैं। इसलिए उन्होंने इस फिल्म में काम करना स्वीकार किया है। हालांकि बीते दिनों फिल्म में आलिया भट्ट के कास्ट होने की बात भी सामने आई थी।


Comments

Popular posts from this blog

जुलाई 2025 से लेकर नवंबर 2025 तक एस्ट्रोलॉजर दिलीप नाहटा द्वारा लिखी गई भविष्यवाणीयां

जानिए छिपकली से जुड़े शगुन-अपशगुन को

जानिए नहाने के साबुन का किस्मत कनेक्शन--पंडित दयानंद शास्त्री