प्रदेश में दलित वर्ग पर बढ़ रहे अत्याचारों को लेकर  भाजपा प्रतिनिधि मण्डल ने सौंपा राज्यपाल के नाम ज्ञापन


जयपुर, 29 फरवरी 2020। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल द्वारा आज महामहिम राज्यपाल महोदय से मुलाकात कर प्रदेश में दलित वर्ग पर हो रहे बेतहाशा अपराधों के लिए ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मांग की गई है कि प्रदेश में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाकर आमजन में कानून व व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम किया जायें।



इसके अलावा राज्य में कांग्रेस शासन के 15 माह के दौरान दलितों पर लगातार बढ़ते हुए अत्याचार एवं बिगड़ती कानून व्यवस्था के मध्यनजर कांग्रेस की वर्तमान अशोक गहलोत सरकार को निर्देशित करें कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृति न हो और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जावें।  
इस प्रतिनिधिमण्डल में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां के साथ में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, सांसद जसकौर मीणा, डाॅ. मनोज राजौरिया, रंजीता कोली, कनकमल कटारा, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. ओ.पी. महेन्द्रा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रामकिशोर मीना, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नारायण लाल मीणा, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मुकेश गर्ग, विधायक बलबीर लूथरा, धर्मेन्द्र मोची, अनिता भदेल, शोभा चैहान, जोगेश्वर गर्ग, अर्जुनराम जीनगर, चन्द्रकांता मेघवाल, मदन दिलावर, प्रताप लाल गमेती, फूल सिंह मीणा, गोपीचन्द मीणा, अमृत लाल मीणा, विधानसभा प्रत्याशी हकरू मईडा, प्रदेश मीडिया प्रभारी विमल कटियार, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी नीरज जैन, सम्पर्क प्रमुख आनन्द शर्मा, भाजपा नेता राजेन्द्र सिंह शेखावत उपस्थित रहे।  


Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे