राजस्थान में आम आदमी पार्टी का ...... “ राष्ट्र निर्वाण अभियान “ आज से (रविवार)


अभियान को लेकर प्रदेशभर के सभी पदाधिकारियों और सक्रिय सदस्यों की बैठक आज



जयपुर। आम आदमी पार्टी प्रदेश में" राष्ट्र निर्माण अभियान "  रविवार को  लॉन्च करेगी। अभियान को लेकर प्रदेश के सभी पदाधिकारी और सक्रिय कार्यकर्ताओ की बैठक प्रातः 10 बजे से आदर्श नगर स्थित गीता भवन में आयोजित की जाएगी। 



प्रदेश सचिव देवेन्द्र शास्त्री ने बताया की दिल्ली चुनाव परिणाम के बाद दिल्ली में आयोजित विभिन्न प्रदेशों के पदाधिकारियों की बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पीएसी मेम्बर गोपाल राय ने देशभर में संगठन को ओर मजबूत करने के लिए “ राष्ट्र निर्माण अभियान “ चलाने के निर्देश दिए थे। बकायदा इस अभियान को आमजनता तक पहुंचाने के लिए दिल्ली चुनाव परिणाम वाले दिन 11 फरवरी को पार्टी ने राष्ट्रिय स्तर पर संगठन से जुड़ने के लिए 9871010101 मिस्ड कॉल नम्बर जारी किया था। इस नम्बर के जारी होने के साथ ही पहले 24 घंटे में पार्टी से देशभर से 11 लाख लोगो ने जुड़कर रिकॉर्ड बनाया था। जिसको ध्यान में रखकर पार्टी ने 23 मार्च तक “ राष्ट्र निर्माण अभियान “ चलाने का निर्णय लिया और देशभर से 1 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया । अकेले राजस्थान में दिल्ली चुनाव परिणाम के बाद से अब तक 1 हजार से अधिक लोग कार्यकर्ताओ के माध्यम और 1 लाख 12 हजार से अधिक लोग मिस्ड कॉल के माध्यम से पार्टी से जुड़ चुके है। पार्टी को आशा है की इस अभियान से प्रदेश में बड़ी संख्या लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ेंगे। रविवार को आयोजित बैठक में प्रदेश सहप्रभारी खेमचंद जागीरदार, प्रदेश अध्यक्ष रामपाल जाट, प्रदेश कोषाध्यक्ष तरुण गोयल,  प्रदेश प्रवक्ता दीपक मिश्रा, महेंद्र मीणा, विश्वेन्द्र सिंह, प्रदेश संगठन सचिव गिरिराज सिंह खंगारोत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामवतार जोरवाल, पवन ठाकुर, कपिल राजगुरु, यूथ विंग प्रदेश संगठन सचिव अभिषेक जैन बिट्टू, सोश्यल मीडिया विंग अध्यक्ष देवेंद्र देव, जयपुर जिला अध्यक्ष जवाहर शर्मा, जयपुर शहर अध्यक्ष अमित शर्मा लियो सहित प्रदेश के सभी जिला, लोकसभा, विधानसभा अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सहित सभी विंगों के पदाधिकारी शामिल होंगे।


कीर्ति पाठक होगी अजमेर संभाग प्रभारी, निष्क्रिय पदाधिकारी होंगे पद मुक्त
पार्टी राज्य में ताकत के साथ लड़ेगी निकाय चुनाव 


प्रदेश प्रवक्ता दीपक मिश्रा ने बताया कि शनिवार को हुई बैठक में " राष्ट्र निर्माण अभियान " को लेकर चर्चा हुई। अभियान को लेकर पार्टी राज्यभर में यात्रा निकालेगी सबसे अहम निर्णय हुआ। इसके साथ ही अजमेर संभाग में कीर्ति पाठक को प्रभारी नियुक्त किया गया। 


दीपक मिश्रा ने बताया कि बैठक में निर्णय हुआ कि राज्य में होने वाले नगर निगम और निकाय चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ेगी और प्रदेश की जनता को विकल्प उपलब्ध करवाएगी साथ ही राज्य के मुद्दों को लेकर भी अभियान चलाएगी। 


Comments

Popular posts from this blog

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को बंपर सीटें

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे