“ राष्ट्र निर्माण अभियान “ को लेकर प्रदेश के सभी सक्रिय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ की बैठक रविवार 23 को


प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक शनिवार, 22 को दोपहर 3 बजे से प्रदेश कार्यालय


जयपुर। आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में अपनी सक्रियता को बढ़ाते हुए रविवार 23 फरवरी को प्रदेश की सभी विधानसभाओं, लोकसभाओं, जिलों व प्रदेश के सक्रिय पदाधिकारी, सदस्यों और कार्यकर्ताओ की बैठक प्रात : 10 बजे से जयपुर में बुलाई है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के बाद आप के वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने प्रदेशों के पदाधिकारियों की बैठक मे जानकारी देते हुए बताया था की सभी राज्यों में एक माह तक " राष्ट्र निर्माण अभियान “ चलाया जायेगा और इसी अभियान के तहत देशभर में कार्यकर्ताओ को जोड़ने की मुहिम चलाई जाएगी।


प्रदेश सचिव देवेन्द्र शास्त्री ने जानकारी देते हुए बताया की दिल्ली चुनाव परिणाम वाले दिन पार्टी ने “ राष्ट्र निर्माण अभियान “ का शुभारम्भ किया था और उसी अभियान के तहत एक मिस्ड कॉल नम्बर 9871010101 भी जारी किया था जिसके बाद इस नम्बर पर पहले 24 घन्टे में 11 लाख से अधिक कार्यकर्ताओ ने जुड़कर रिकॉर्ड बनाया था। " राष्ट्र निर्माण अभियान " को गति देने और प्रदेश में संगठन को सक्रियता के साथ जुटने के लिए इस अभियान को 23 फरवरी से राजस्थान में लॉन्च किया जा रहा है इस अभियान के तहत जिसमे केंद्रीय नेतृत्व ने “ एक माह में एक करोड़ सदस्य " पूरे देश बनाने का लक्ष्य रखा है।


प्रदेश प्रवक्ता दीपक मिश्रा ने बताया कि शनिवार 22 फरवरी को दोपहर 3 बजे से पार्टी के प्रदेश कार्यालय चोमू हाउस सी-स्कीम, जयपुर पर प्रदेश अध्यक्ष रामपाल जाट की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक का भी आयोजन किया जा रहा है। इस बैठक में संगठन विस्तार, नगर निगम चुनाव और राष्ट्र निर्माण अभियान सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।


Comments

Popular posts from this blog

एस्ट्रोलॉजर दिलीप नाहटा ने की राजस्थान , मध्य प्रदेश , छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की भविष्यवाणी

ब्यावर के जिला बनने की भविष्यवाणी हुई सत्य साबित

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन