विन डीजल से भिड़ेंगे अक्षय कुमार और सलमान खान ईद पर त्रिकोणीय मुकाबला


2020 की ईद पर घमासान मचने वाला है, क्योंकि अक्षय कुमार और सलमान खान को ज्वाइन करने आ रहे हैं हॉलीवुड के एक्शन एक्टर विन डीजल। विन की फास्ट एंड फ्यूरियस 9 ईद पर रिलीज हो रही है। इस एक्शन-थ्रिलर फ्रेंचाइजी की दुनियाभर में तगड़ी फैन फॉलोइंग है। भारत में भी इसके चाहने वाले कम नहीं हैं। ऐसे में ईद पर बॉक्स ऑफिस का मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। फास्ट एंड फ्यूरियल फ्रेंचाइजी की नौवीं फिल्म का ट्रेलर शनिवार को रिलीज कर दिया गया। ट्रेलर एक्शन और रोमांचक दृश्यों से भरपूर है। विन डीजल और जॉन सीना के एक्शन दृश्य हैरतअंगेज हैं। ट्रेलर सोशल मीडिया में खूब देखा जा रहा है। ईद पर विन डीजल के सामने अक्षय कुमार की लक्ष्मी बॉम्ब और सलमान खान की राधे रिलीज होंगी। ईद पर इन दोनों बड़ी फिल्मों की टक्कर पहले ही चर्चा में है, अब हॉलीवुड की एफ9-फास्ट सागा के आने से मुकाबला बेहद गंभीर हो गया है। राधे को प्रभु देवा डायरेक्ट कर रहे हैं। यह भी एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें सलमान तगड़ा एक्शन करते दिखेंगे। हाल ही में खबर आयी थी कि फिल्म क्लाइमैक्स को फिल्माने में ही साढ़े सात करोड़ रुपये खर्च किये गये हैं। क्लाइमैक्स दृश्य सलमान और रणदीप हुड्डा पर फिल्माया गया है। फिल्म में दिशा पाटनी फीमेल लीड रोल में हैं। वहीं, अक्षय कुमार की लक्ष्मी बॉम्ब हॉरर-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अक्षय ट्रांस्जेंडर के लुक में दिखेंगे। फिल्म का निर्देशन राघव लॉरेंस कर रहे हैं। कियारा आडवाणी फीमेल लीड रोल में हैं। इस फिल्म का भी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फास्ट एंड फ्यूरियस 9 सीरीज की शुरूआत 2001 में हुई थी। फिल्म में लीड रोल विन डीजल और पॉल वॉकर निभाते रहे, मगर 2013 में उनकी कार एक्सीडेंट में डेट हो गयी थी। उस वक़्त वॉकर फ्यूरियस 7 की शूटिंग कर रहे थे, जो 2015 में आयी थी। 2019 में सीरीज की स्पिन ऑफ हॉब्स एंड शॉ रिलीज हुई थी। ईद पर एफ 9- फास्ट सागा की टक्कर बॉलीवुड फिल्मों राधे और लक्ष्मी बॉम्ब से होगी।


Comments

Popular posts from this blog

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को बंपर सीटें

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे