आर ई एस डब्ल्यू ट्रस्ट ने जरूरत मंदो को भोजन कराने का बीड़ा उठाया

                                                                                     आर ई एस डब्ल्यू ट्रस्ट ने जरूरत मंदो को भोजन कराने का बीड़ा उठाया                                                         जयपुर 31 मार्च,गुलाबी नगरी की फिजा को बरकरार रखने के लिए विश्व व्यापी महामारी कोरोना से पीड़ित लोगों के लिए सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जरूरत मंदो को भोजन उपलब्ध कराने का स्वयं सेवी संस्थाओं ने बीड़ा उठाया है।             इसी कड़ी में रूरल एजुकेशनल एंड  सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के वरिष्ठ कार्यकर्ता बी एम एस मोखरिया ने बताया कि  गरीब व मजदूर  परिवार के  लोग जो इस समय देश में कोरोना वायरस की वजह से परेशान हो रहे है उनको महिला थाना वी के आई  रोड नम्बर 8 ,एरिया  के पीछे 12,सेंट्रल कॉलोनी स्थित ट्रस्टी कैलाश रामदयाल  बुनकर ( दादा भाई ) व अनिता अनिल बारोलिया  व  आश्रम वॉलिंटियर्स के सहयोग से सात सौ लोगों का  भोजन वितरण  22 मार्च से रोज सुबह - शाम किया जा रहा है ।            इसके अलावा लगातार इस आश्रम से हर महीने दो सौ परिवार राशन प्राप्त करते हैं,करीब सत्तर बच्चों को भामाशाह के सहयोग व समर्थन से निःशुल्क पढ़ने की व्यवस्था कर रहे हैं। इसके अलावा बुनाई,कड़ाई व अन्य योजना जो भारत सरकार व राजस्थान सरकार की आती हैं, उनसे जुड़कर दबे कुचले, मजदूर समाज को शैक्षिक उत्थान के साथ आर्थिक उत्थान के लिए प्रोत्साहित करते हैं।                              ट्रस्टी कैलाश रामदयाल बुनकर का जज्बा इस आपात स्थिति में अपने वालेंटियर के साथ देखते ही बनता है।उनका कहना है कि इनकी सेवा करने से हमें आत्मिय सुख मिलता है ।साथ ही विश्वकर्मा थाना पुलिस का हमें पूरा सहयोग मिल रहा है।पुलिस कर्मी भी हमारे साथ लोगों को भोजन कराने में हाथ बटाते है, ऐसा लगता है जैसे ये हमारा पारिवारिक आयोजन हो।                             उन्होंने कहा कि पहली बार ऐसा लगा कि पुलिस की जो छवि लोगों ने अपने दिमाग में बना रखी है, उसके अलावा भी सामाजिक सरोकारों के प्रति वे पूरी तरह संवेदनशील है।


Comments