बाबा जयगुरुदेव संगत ने चलाया देश भर में असहाय उदय पूर्ति अभियान

 


बाबा जयगुरुदेव संगत ने चलाया देश भर में *असहाय उदय पूर्ति अभियान*



जयपुुुर , बाबा जयगुरुदेव  महाराज के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी बाबा उमाकान्त  महाराज के आह्वान पर पूरे देश भर में *असहाय उदय पूर्ती अभियान* चलाया जा रहा है।


महाराज  के आदेशानुसार ही बाबा जयगुरुदेव संगत जयपुर द्वारा दिनांक 27.03.2020 से गरीब परिवार और जरूरतमंदो के लिए पूरे जयपुर में सुबह-शाम लगभग ढाई हजार से ज्यादा भोजन के पैकेट बांटे जा रहे हैं।


इस अभियान के तहत जयपुर में बांटने के लिए 2 सेंटर बनाए गए हैं ।
पहला सेंटर अजमेर रोड,200 फीट बाई पास स्थित बाबा जयगुरुदेव आश्रम रजनी विहार और दूसरा नई ढाणी, शान्ति नगर एन.बी.सी जयगुरुदेव कार्यालय पर। दोनों सेंटरों पर पुलिस प्रशासन के सहयोग एवं मांग के अनुरूप  जगदीश पुरी कॉलोनी ,दिल्ली बाईपास ,गिरधारीपुरा अजमेर रोड पर लोहारों को कच्ची बस्ती, गिरधारीपुरा संजय सर्किल, जगदंबा नगर संजय नगर, मजदूर नगर ,तलाई वाले हनुमान जी के पीछे कच्ची बस्ती, 22 गोदाम एरिया, शास्त्री नगर, रावल जी का बंदा ,दुर्गा कॉलोनी जानकी विहार आदि कॉलोनी में भोजन बाँटा जा रहा है। दोनों सेंटर पर लगभग 100 सेवादार सत्संगी भाई-बहन सेवा कर रहे हैं l


उज्जैन आश्रम पर 10,000 असहाय लोगों को प्रतिदिन दी जा रसद सामग्री


बाबा जयगुरुदेव संगत राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष वैद्य रामकरण शर्मा ने बताया कि यह अभियान सबसे पहले बाबा जयगुरुदेव आश्रम उज्जैन मध्य प्रदेश में चलाया गया इस अभियान के तहत उज्जैन में 10,000 असहाय लोगों को प्रतिदिन 30 दिन तक यानी 3 लाख लोगों को भोजन की सुखी रसद सामग्री जिसमें आटा, दाल,चावल,तेल,नमक,मिर्च मसाले आदि बाँटे जा रहे है। इसके अतिरिक्त राजस्थान के अन्य जिले जैसे जोधपुर, सीकर, जालौर, अजमेर आदि जिलों में भोजन वितरित किया जा रहा है। और देश के अन्य प्रांत जैसे पंजाब, हरियाणा,मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र आदि अन्य प्रांतों में भी बांटा जा रहा है।


जयपुर से दोनों सेंटर के संचालन  राजेंद्र सिंह नरूका,कांति चंद्र गुप्ता,  नवरत्न  काकडे वाले ,भवानी सिंह  शेखावत, श्री मुकुट बिहारी , महेश शर्मा, बंशीधर सैनी, वरुण जोशी ,विनोद जांगिड़,  बाबूलाल साहू,  राजेश सैनी एवं सीताराम सैनी सहित अन्य सभी सेवादार मिलकर सहयोग कर रहे हैं।


 


Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे