भारत में कोरोनावायरस : 1500 जवानों के लिए कारेंटाइन सेंटर बनाएगी आर्मी, केंद्र के दफ्तरों में 31 मार्च तक बायोमीट्रिक अटेंडेंस पर रोक


नई दिल्ली। कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए भारतीय सेना ने भी अफसरों को निर्देश जारी किए हैं। मिलिट्री अस्पतालों को भी आइसोलेशन वार्ड बनाने को कहा गया है। आर्मी ने यह भी कहा कि 1500 जवानों के लिए क्वारैटाइन (अलग-थलग) फैसिलिटी तैयार की जाएगी। इस बीच, सरकार ने साफ किया है कि विदेश से आने वाले यात्रियों की 9 और एयरपोटर्स पर स्क्रीनिंग की जा सकेगी। लिहाजा ऐसे एयरपोर्ट्स की संख्या 21 से बढ़कर 30 हो गई है। भारत में कोरोनावायरस से 31 लोग संक्रमित हैं। दिल्ली में शुक्रवार को एक और मरीज में संक्रमण की पुष्टि हुईस्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमित व्यक्ति थाईलैंड और मलेशिया की यात्रा कर व्यक्ति थाईलैं चुका है। व्यक्ति दिल्ली में उत्तम नगर का रहने वाला है। ___ बायोमीट्रिक अटेंडेंस नहीं लगेगी: मोरे कोरोनावायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार के सभी दफ्तरों में कर्मचारियों के 31 मार्च तक बायोमीट्रिक अटेंडेंस पर रोक लगा दी गई है। सभी कर्मचारी रजिस्टर में अटेंडेंस लगाएंगे|


यूजीसी ने भी निर्देश जारी किए: कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने कैंपस में किसी भी बड़ी सभा से बचने का निर्देश दिया है। साथ ही सलाह दी है कि वायरस प्रभावित देशों में 28 दिनों के भीतर यात्रा करने वालों छात्रों और कर्मचारियों को 14 दिनों के लिए क्वारैटाइन (अलग- थलग) किया जाए। भारतीयों को लाने के लिए ईरान से बातचीतः कोरोनावायरस की वजह से ईरान में फंसे अपने लोगों को वापस लाने के लिए भारत सरकार ईरान के अधिकारियों से बातचीत कर रही है। उन्होंने कहा कि ईरान में मौजूद 300 भारतीयों के सैंपल शुक्रवार रात तक भारत लाए जा सकते हैं। इन लोगों के संक्रमित होने की आशंका है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव अरुण कुमार ने कहा कि ईरान की महा एयरवेज की फ्लाइट दिल्ली आएगी और यहां से वापसी में ईरान के नागरिकों को ले जाएगी। सशस्त्र पुलिस बल ने होली मिलन समारोह रद्द कियाः उधर, कोरोनोवायरस के कारण सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल ने होली मिलन समारोह रद्द कर दिया है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने भी अगले सप्ताह होने वाला स्थापना दिवस कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। ईरान में फंसे मछुआरे स्वस्थ केंद्रीय राज्यमंत्रीः राज्यमंत्री वी _मुरलीधरण ने गुरुवार को कहा कि ईरान में फंसे भारतीय मछुआरों का स्वास्थ्य बेहतर हैं। उनकी आधारभूत जरूरतों का खयाल रखा जा रहा है। दूतावास उनके संपर्क में है।


 


 


 


Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे