फुलेरा में तीन दिन रहेंगे बाज़ार बन्द

 *तीन दिन रहेंगे बाजार बंद एवं जनता कर्फ्यू* 
                                                                           जयपुर (राजेंद्र प्रजापति)  फुलेरा : नगरपालिका मण्डल, व्यापार महासंघ, थानाधिकारी, रेल्वे सुरक्षा अधिकारी फुलेरा तथा सम्बंधित विभागों की संयुक्त बैठक आयोजित करने के पश्चात, कोरोना वायरस की भयावहता को देखते हुए व्यापार महासंघ, फुलेरा ने जनहित में निर्णय लेकर फुलेरा के समस्त व्यापारीयों को अपने प्रतिष्ठान का दिनांक 22, 23, 24, मार्च 2020 ( तीन दिन) तक संपूर्ण अवकाश रखकर अपने - घर में रह कर परिवार व परिचितो को फोन से सतर्क रहने, घर से बाहर नहीं निकलने के साथ राज्य सरकार द्वारा जनहित में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए सम्पूर्ण प्रदेश में धारा 144 सीआरपीसी लागू की गई है।                                                    प्रतिष्ठानों को बंद प्रशासन व स्वयं का सहयोग करने का आग्रह किया गया। साथ ही कहा गया कि सार्वजनिक स्थान, प्रतिष्ठान भीड़-भाड़ के इलाके व बाजार में दुकानों, रेल्वे स्टेशन, सरकारी कार्यालय तथा बैंक आदि में अनावश्यक रूप से खड़े होकर धारा 144 का उल्लंघन नहीं करने को कहा गया। वहीं कहा कि  किसी जलसे, सभा, समारोह , मंदिरो में भजन कीर्तन, आंदोलन आदि को स्थगित करने का आग्रह किया गया।                                      बैठक के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष रतन राजौरा, नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी छगनलाल यादव, व्यापार महासंघ के अध्यक्ष अशोक सोनी, थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह, रेलवे सुरक्षा अधिकारी कविता यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को बंपर सीटें

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे