रावणा राजपूत समाज का द्वितीय राष्ट्रीय सम्मेलन दिल्ली में आयोजित। विक्रम सिंह बने राष्ट्रीय संयोजक। 


भीलवाड़ा
श्री अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान का दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार 1 मार्च व 2 मार्च 2020 को देश की राजधानी दिल्ली स्थित छतरपुरा में आयोजित किया गया। जहां पूरे हिंदुस्तान से रावणा राजपूत समाज बंधु व मातृशक्ति हजारो की तादाद में उपस्थित हुए। श्री अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान के प्रदेशाध्यक्ष रणजीत सिंह सोडाला के नेतृत्व में राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया गया। रावणा राजपूत समाज के विभिन्न मुद्दों पर चर्चाए की गई व महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।



      महासम्मेलन के दौरान सभी समाजबंधुओं के समक्ष समाज का राष्ट्रीय संगठन बनाने का प्रस्ताव रखा गया। जिस पर उपस्थित हजारो समाजबंधुओं की सर्व सम्मति से राष्ट्रीय संगठन का नाम श्री अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान, भारत के नाम पर मोहर लगी।



          महासम्मेलन में उपस्थित हजारो  समाजबंधुओं की उपस्थिति में विक्रम सिंह भाटी को श्री अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान भारत का राष्ट्रीय संयोजक व श्री कालू सिंह को सह-संयोजक नियुक्त किया गया।
कल भी समाज के विभिन्न मुद्दों पर चर्चाए की गई।
इस दौरान संस्थान महामंत्री दुर्गा सिंह चौहान, महिला प्रदेशाध्यक्ष नीलू कँवर भाटी, प्रदेश मीडिया प्रभारी सवाई सिंह, अशोक सिंह बुड़ीवाड़ा, जोधपुर जिलाध्यक्ष राम सिंह चाडी, जोधपुर महिला जिलाध्यक्ष नीलू परिहार, जोधपुर युवा जिलाध्यक्ष अनिल सिंह बडगुजर, पाली जिलाध्यक्ष मूल सिंह गहलोत, अजमेर जिलाध्यक्ष शंकर सिंह राठौड़, नरपत सिंह भिवंडी, विक्रम सिंह भाटी आकोदा, शिवदान सिंह भाटी, नरेंद्र सिंह गुढ़ा, बिहारी सिंह आसींद व पूरे हिंदुस्तान से समाजबंधु व मातृशक्ति उपस्थित थी।


Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे