भाजपा के स्थापना दिवस पर सांसद रामचरण बोहरा ने कार्यकर्ताओं को दिया संदेश

भाजपा के स्थापना दिवस पर सांसद रामचरण बोहरा ने कार्यकर्ताओं को दिया संदेश..


भारतीय जनता पार्टी के 40 वें स्थापना दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। मैं सर्वप्रथम नमन करना चाहूंगा उन कार्यकर्ताओं को, जिनके बलिदान परिश्रम और समर्पण के कारण भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। श्यामा प्रसादमुखर्जी , दीनदयाल उपाध्याय , अटलबिहारी वाजपेयी , लालकृष्ण आडवाणी , मुरली मनोहर जोशी , भैरूसिंह  शेखावत जैसे महापुरुषों के सिद्धांत और मार्गदर्शन एवं नरेंद्र  मोदी जैसे कुशल नेतृत्व और सानिध्य में कार्य करके भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता आज स्वयं को गौरवान्वित महसूस करता है। 


राष्ट्रवाद की यह यात्रा अनवरत रूप से राष्ट्र कल्याण के भाव के साथ आगे बढ़ती जा रही है। भाजपा का बढ़ता स्वरूप और होता विस्तार भाजपा की विचारधारा का ही कारण है, जिसके कारण करोड़ों कार्यकर्ता समर्पित भाव से भाजपा के साथ जुड़कर देश हित में कार्य कर रहे है।


एकात्म मानववाद, संकल्प से सिद्धि, अंत्योदय जैसे सिद्धांतों को मूल मंत्र मानकर समृद्ध, शिक्षित एवं शक्तिशाली भारत की परिकल्पना में भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता का योगदान है।


देश के जन सामान्य में भी आज भाजपा की स्वीकार्यता निरंतर बढ़ रही है, जो भाजपा के नए भारत और श्रेष्ठ भारत के निर्माण के स्वप्न को भी निश्चित रूप से साकार करेगा।


साथियों आज इस अवसर पर मैं एक विषय का और जिक्र करना चाहूंगा। वैश्विक महामारी कोरोना से आज पूरा विश्व संघर्ष कर रहा है, भारतवासी भी इस लड़ाई को पूरी एकजुटता से लड़ रहे है। मुझे विश्वास है कि हम इस लड़ाई को जीतेंगे और कोरोना को परास्त करेंगे।


कल हमारे प्रधानमंत्री  के आह्वान पर पूरे देश की जनता ने एकता की ताकत का प्रकाश के रूप में परिचय कराया एवं कोरोना संकट के अंधकार को चुनौती देने के लिए पूरा देश एक साथ आया। यह देश वासियों की संकल्पबद्धता को प्रदर्शित करता है।


आप सभी से निवेदन है कि पूर्ण धैर्य और अनुशासन के साथ संयम और संकल्प बद्ध होकर कोरोना को परास्त करने कि इस अभियान में जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपना दायित्व निभाएं, सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करें, अपने अपने घरों में रहे।



- रामचरण बोहरा
सांसद, जयपुर शहर।


Comments

Popular posts from this blog

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को बंपर सीटें

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे