दस थाना क्षेत्रों में महिला पुलिस का फ्लैग मार्च

*दस थाना क्षेत्रों में महिला पुलिस का फ्लेग मार्च*


जयपुर। एडीशनल डीसीपी के नेतृत्व में निर्भया स्क्वाड की टीम का दो शिफ्ट में फ्लेग मार्च किया जा रहा है। कोरोना वायरस के लगातार बढते कहर के बीच जयपुरवासियों की सुरक्षा के लिए एहतियात के तौर पर जयपुर पुलिस का शक्ति प्रदर्शन लगातार जारी है।                                             इसी कड़ी में कमिशनरेट की निर्भया स्क्वाड टीम की ओर से शहर के 10 थाना क्षेत्रों में 12 घन्टे का फ्लेग मार्च किया जा रहा है। सायरन की गूँज के बीच निर्भया स्क्वाड टीम की नोडल अधिकारी एडीशनल डीसीपी सुनीता मीणा के नेतृत्व में महिला पुलिस का सुबह 8 से रात 8 बजे तक दो शिफ्ट में मोटर साईकिल से फ्लेग मार्च किया जा रहा है।                                                   सुनीता ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को निर्भया स्क्वाड टीम की ओर से शहर के 10 थाना क्षेत्र नाहरगढ, सुभाष चौक, हवामहल,  कोतवाली, रामगंज, गलता गेट, माणक चौक, बट्टा बस्ती, आदर्श नगर, लालकोठी में फ्लेग मार्च किया गया। ये फ्लेग मार्च दो शिफ्ट में सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक और दोपहर 2 से रात 8 बजे तक किया जा रहा है।                                                             उन्होने बताया कि जयपुर को कोरोना के संक्रमण बचाने के लिए जयपुर पुलिस अब सख्त कदम उठा रही है। जयपुर की सुरक्षा जयपुर पुलिस की प्राथमिकता है इसलिए शहरभर में लगातार मोटर साईकिल फ्लेग मार्च के जरिए शक्ति प्रदर्शन जारी है।


Comments

Popular posts from this blog

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को बंपर सीटें

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे