कोविड-19 राहत कोष में चेक़ भेंट किए

कोविड-19 राहत कोष में चेक़ भेंट किये                   जयपुर 5 अप्रैल।शनिवार को मुख्यमंत्री  निवास पर कई लोगों ने कोविड-19 राहत कोष के लिए चैक भेंट किए। ऊर्जा मंत्री  बीडी कल्ला ने 5 करोड़ 61 लाख रूपये के चैक भेंट किए। इसमें 3 करोड़ 31 लाख 29 हजार रूपये का चैक राजस्थान विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड तथा 2 करोड़ 25 लाख रूपये का चैक राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के अधिकारियों और कर्मचारियों के एक दिन के वेतन के रूप में कोविड-19 राहत कोष में दिया गया। 
                              एचजी इन्फ्रा इंजीनियरिंग लिमिटेड की ओर से 1 करोड़ 50 लाख रूपये का चैक कंपनी के डायरेक्टर  दिनेश गोयल एवं मुख्य वित्तीय अधिकारी  राजीव मिश्रा ने भेंट किया। इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क आयुक्त  महेन्द्र सोनी भी उपस्थित थे।
दूदू विधायक  बाबूलाल नागर ने बताया कि उद्यमियों एवं भामाशाहों के सहयोग से एकत्र राशि से तैयार राशन सामग्री के 60 हजार किट दूदू एवं फागी उपखण्ड के गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को बांटे जाएंगे। 
नवलगढ़ विधायक  राजकुमार शर्मा ने 11 लाख रूपये का चैक कोविड-19 राहत कोष के लिए भेंट किया। इसके अतिरिक्त राजस्थान स्टेट डेंटल काउंसिल के अध्यक्ष डॉ. विकास जैफ ने भी काउंसिल की ओर से 15 लाख रूपये का चैक सौंपा।
                  


Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे