राज्यपाल की अपील का असर

 


              राज्यपाल की  अपील का असर
       कोरोना को मात देने के लिए एकजुट हुए सभी लोग
 हर आंगन से निकली सामूहिक सदभाव की रोशनी
         राज्यपाल ने जताया लोगों का आभार



       जयपुर, 05 अप्रेल। राज्यपाल  कलराज मिश्र की प्रदेेेेेशवासियों से की गई अपील का असर यह रहा कि रविवार की रात 9 बजे से 9 मिनिट तक लगातार हर आंगन से निकली मोमबत्ती, दीपक, मोबाइल और टार्च की रोषनी से प्रदेष जगमगा गया। एक बारगी देखने से तो ऐसा लगा मानो प्रदेष से कोरोना के अंधियारे को मात देने के लिए प्रदेष में सभी धर्म के लोगों ने एकजुटता के साथ सामूहिक सदभाव की रोषनी करके खुशहाली नया उजियारा ला दिया हो।


        राज्यपाल  कलराज मिश्र राज भवन में अपने राजकीय आवास मुख्य भवन के द्वार पर रविवार की रात्रि 09 बजने से पहले ही अपने हाथ में मोमबत्ती लिए खडे हो गये। पूरे नौ मिनिट तक मोमबत्ती की रोषती में प्रदेश की खुशहाली के लिए चिंतन किया। प्रदेश की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र और राज्यपाल के परिवारजन ने भी कोरोना को मात देने के इस हवन में अपनी आहूतियां दीं।


       राज्यपाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के आव्हान में प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति ने सोशल डिस्टेंसिग के नियमों का पालन करते हुए सक्रिय भागीदारी निभाई है। श्री कलराज मिश्र ने कहा कि इससे सामूहिक शक्ति का संचार हुआं। उन्होंने कहा कि यह सामूहिक रोशनी कोरोना वैष्विक महामारी को मात देने में कारगर कदम साबित होगी।


       राज्यपाल  कलराज मिश्र ने कहा कि देष हित के इस कार्य में लागों ने सराहनीय पहल की है। इस कार्य में सभी धर्मों और सभी जातियों के लोगों ने एक होकर देश हित को सर्वोपरि माना है। राज्यपाल ने इस एकजुटता के लिए प्रदेषवासियों का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी महामारी से मुक्ति के लिए बचाव ही कारगर उपाय है। राज्यपाल ने कहा कि प्रदेशवासियों ने इस संकट की घडी में धीरज का परिचय दिया है, जिसके लिए राज्य का प्रत्येक नागरिक साधुवाद का पात्र है।
                                                              


Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे