सच्चे हीरो बिना रुके 24 घंटे दे रहे हैं सेवा

 सच्चे हीरो बिना रुके 24 घंटे दे रहे हैं सेवा               जयपुर 24 अप्रैल। बिजली विभाग के अधीन एसबीआई एवं लाईनमैन, लाइन सुधार पार्टी में कार्य करने वाले हेल्पर जोकि ठेका कंपनी के अधीन कार्य करते हैं । अपनी जान की परवाह किए बगैर 24 घंटे  कार्य कर रहे हैं, ताकि जनता को कोई भी असुविधा नहीं हो । लॉक डाउन के चलते जनता अपने घरों में कैद होकर रह गई है। जनता को इस महामारी में कोई परेशानी नहीं हो इनका टीवी के द्वारा मनोरंजन व महामारी की देश विदेश की जानकारी सही समय पर मिलती रहे ,इस लिहाज से ये ठेका कर्मचारी अपनी सेवाएं सुचारू रूप से दे रहे हैं। लेकिन बहुत दुख की बात है इन कर्मचारियों के लिए राज्य सरकार ने अभी तक कुछ भी नहीं सोचा है।                                                                        बिजली ठेका कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामनिवास नैनावद ने बताया कि कोरोना में जरूरी सेवा से जुड़े सभी कर्मचारियों के लिए 5000000 का बीमा किया है हमें इससे भी वंचित रखा गया है जबकि यह अति आवश्यक सेवा है। बिजली के बगैर कोई भी सेवा नहीं चल सकती बिना बिजली के डॉक्टर पॉटी नहीं चला सकता, टीवी नहीं चला सकता, फोन नहीं चल सकते, प्रिंट मीडिया नहीं चल सकता। फिर राज्य सरकार द्वारा इन कर्मचारियों का बीमा नहीं करना समझ से बाहर की बात है। इन कर्मचारियों को 15 वर्ष हो गए हैं लेकिन इनको ₹6000 महीना ही मानदेय दिया जा रहा है जबकि  मुख्यमंत्री  के द्वारा पूर्व कार्यकाल में घोषणा की गई थी कि जिन भी कर्मचारियों को ठेका कर्मियों को 10 साल कार्य करते हो गए हैं उन को परमानेंट किया जाएगा इनका उदाहरण है जलदाय विभाग में कार्य करने वाले ठेका कर्मचारी मनरेगा में मैट का काम करने वाले कर्मचारी सहकारी समिति में काम करने वाले कर्मचारी इन सब को राज्य सरकार ने स्थाई कर दिया है। अतः  मुख्यमंत्री एवं ऊर्जा मंत्री  राजस्थान सरकार से इन कर्मचारियों की अपील है कि इनकी मानव सेवा अवधि को ध्यान में रखते हुए इन्हें स्थाई किया जाए  ताकि इस महंगाई के जमाने में अपने परिवार  का पेट पाल सकें।


Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे