ईद पर निर्भया स्क्वाड टीम ने फ्लैग मार्च किया   

ईद पर निर्भया स्क्वाड टीम ने फ्लैग मार्च किया                       जयपुर 25 मई । पुलिस कमिश्नरेट की निर्भया सपोर्ट टीम ने जयपुर के कर्फ्यू ग्रस्त क्षेत्रों में ईद के मौके पर फ्लैग मार्च किया। निर्भया स्क्वायड की नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सुनीता मीणा ने बताया कि 40 मोटरसाइकिलों पर सवार होकर 80 महिला पुलिसकर्मियों ने ईद मुबारक के स्लोगनो के साथ चांदपोल स्तिथ रिजर्व पुलिस लाइन से रवाना होकर परकोटे के कर्फ्यू ग्रस्त इलाके तक फ्लैग मार्च किया।                                                                      इसके साथ ही पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम के माध्यम से ईद मुबारक का शुभकामना संदेश भी दिया । उन्होंने ईद मुबारक इस मौके पर आपस में गले नहीं लगने ,आपस में हाथ नहीं मिलाने एवं आपस में सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के बारे में जागरूक किया। इसके अलावा निर्भया स्क्वाड टीम की ओर से कर्फ्यू ग्रस्त क्षेत्रों में बच्चों को ईदी के रूप में चॉकलेट, कपड़े एवं खिलौने भी बांटे ।                                                                     उन्होंने विश्वास दिलाया की निर्भया टीम पूर्ण रूप से आपके साथ है आप घरों में रहें सजग सतर्क एवं सुरक्षित रहिए घरों में भी सामाजिक दूरी बनाए रखें लॉक डाउन एवं सरकार द्वारा समय-समय पर जारी की गई एडवाइजरी की पालना करें आपको कोई परेशानी हो तो पुलिस हेल्पलाइन 1090 या 112 डायल करें।


Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे