नर्सेज डे पर मंत्री रघु शर्मा ने की पुष्पांजलि अर्पित

नर्सेज डे पर मंत्री रघु शर्मा ने की पुष्पांजलि अर्पित             जयपुर 12 मई। वैश्विक कोरोना महामारी के चलते नर्सेज डे पूरे राजस्थान में बड़े सादगी पूर्ण तरीके से मनाया गया ऑल कैडर नर्सेज समन्वय समिति की अध्यक्ष विनीता शेखावत ने बताया कि  राजस्थान नर्सिंग काउंसिल में  चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा  के द्वारा पुष्प अर्पण करके नर्सेज दिवस मनाया गया।                                                            जनाना अस्पताल में नर्सेज सेवा की शुरुआत करने वाली विश्व की पहली महिला फ्लोरेंस नाइटेंगल के जन्मदिवस पर उनकी तस्वीर पर पुष्प चढ़ाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए नर्सेज ने कोरोना ड्यूटी के दौरान जिन्होंने अपनी जान गवाई उन कोरोना  शहीदों को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई और सभी वार्ड में फल वितरण करवा कर सादगी पूर्ण तरीके से नर्सेज दिवस मनाया गया ।                                                   इस मौके पर जनाना अस्पताल की अधीक्षक डॉ पुष्पा नागर , नर्सिंग अधीक्षक जॉइस फर्नांडिस मेहता , रमेश शर्मा , सारिका शर्मा , बबीता महान, पूनम, सीमा शर्मा और अन्य नर्सिंग कर्मी मौजूद रहे।इस अवसर पर विनीता शेखावत का  उनके द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यो की वजह से सम्मान भी किया गया।                                                                     लॉक डाउन के दिन से ही लगातार ड्यूटी आते जाते समय रोजाना खाने के पैकेट सुबह शाम कच्ची बस्ती में वितरण के लिए और अस्पताल में भी ड्यूटी देने की वजह से पुलिस एसीपी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ के द्वारा ई डब्ल्यू सी एस संस्था इंटक के प्रदेशाध्यक्ष संजय सिंह शेखावत के द्वारा उन्हें कोरोना योद्धा के रूप में शॉल मोमेंटो देकर फुल  बरसा कर स्वागत किया गया ।


Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे