नवनिर्मित अस्पताल भवन का लोकार्पण

            नवनिर्मित अस्पताल भवन का लोकार्पण 
 जयपुर 16 मई। फुलेरा कस्बे की जोबनेर सङक स्थित करोङो रूपये की कीमत से नवनिर्मित अस्पताल भवन का लोकार्पण स्थानीय विधायक निर्मल कुमावत व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ विद्याधर सिंह चौधरी के द्वारा किया गया। गौरतलब है कि भवन तैयार होकर उद्घाटन का इंतजार कर रहा था। कॉविड 19 संक्रमण के चलते मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए सांसदों व विधायकों से बात की थी। तब फुलेरा विधायक निर्मल कुमावत ने स्वास्थ्य केंद्र  को नव निर्मित भवन में शिफ्ट करवाने  की मांग रखी थी। जिस पर मुख्यमंत्री ने तुरंत शिफ्ट करवाने की मंजूरी दी। तब शुक्रवार प्रातः 8:15 बजे मंत्रोच्चार के साथ पूजा विधि से नवीन चिकित्सीय भवन का साधारण रूप से शुभारंभ हुआ। वहीं पहले दिन ऑनलाइन पर्ची प्रक्रिया के तहत रोगियों का चेकअप किया गया। नए भवन में मरीजों को ओपीडी में चेकअप किया जाएगा व महिला प्रसव का कार्य पुराने भवन में ही होगा। इस अवसर पर जनसेवक विद्याधर सिंह चौधरी ने कहा कि इस *चिकित्सालय के लिए राज्य सरकार से अतिरिक्त अनुदान,रिक्त स्टॉफ की पूर्ति व चिकित्सीय संसाधन* के लिए मांग कर इस राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को *आदर्श चिकित्सालय* बनाने में  मेरा सम्पूर्ण योगदान रहेगा।                                                          जनसेवक ने उपस्थित सभी डॉक्टर व स्टॉफ को बधाई, शुभकामनाएं प्रदान कर आमजन को बेहतर सेवाएं देने को कहा। इस अवसर पर ब्लॉक सीएमएचओ राज चौधरी, डाॅ. महेश कडेल, राहुल मित्तल, पियुष तिवाङी, संजय शर्मा, पालिकाध्यक्ष रतन राजौरा, व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक सोनी, थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह, जितेंद्र अग्रवाल, सुरेश मिश्रा, निर्मल शर्मा, कैलाश नारायण साहू सहित अस्पताल के कर्मचारीगण उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को बंपर सीटें

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे