रणनीति और नतीजों का होगा अध्ययन- मुख्यमंत्री 

रणनीति और नतीजों का होगा अध्ययन- मुख्यमंत्री               जयपुर 26 मई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए अब तक किए गए सभी प्रयासों और उनके नतीजों का जिलेवार गहन अध्ययन करने के निर्देश दिए हैं। इससे हम भविष्य में इस बीमारी से लड़ने और संक्रमण बढ़ने की आशंका से निपटने के लिए बेहतर योजना बना सकेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अधिकतर जिलों से कोरोना संक्रमित मरीजों को बड़े अस्पतालों में नहीं भेजना पड़ा यह हमारी रणनीति और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर अच्छा संकेत है। आगे भी हमें इसी मिशन के साथ इस चुनौती से लड़ना है। गहलोत ने मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पर नियमित समीक्षा बैठक में कहा कि राजस्थान में संक्रमण की स्थिति के नियंत्रण में होने पर भी सतर्कता और तैयारी में कोई कमी नहीं रहे । उन्होंने कहा कि कुछ विशेषज्ञों द्वारा आने वाले दिनों में कोरोना संक्रमितो की संख्या बढ़ने की आशंका जाहिर की जा रही है । ऐसे में राज्य सरकार की सजगता में किसी स्तर पर कमी नहीं रहे और हर स्थिति से निपटने के लिए पुख्ता प्रबंध हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश वासी इस संक्रमण की लड़ाई के खिलाफ पूरी तरह सतर्क और सजग हैं ग्रामीण क्षेत्रों में जनप्रतिनिधि और ग्राम पंचायत स्तर की निगरानी समितियां क्वॉरेंटाइन व्यवस्थाओं में पूरा सहयोग कर रही हैं, इससे संक्रमण को रोकने में कामयाबी मिली है। उन्होंने कहा कि क्वारेन्टीन सेंटरों पर भोजन पानी एवं अन्य व्यवस्थाओं में किसी तरह की कमी नहीं रहे तथा इन सेंटरों की प्रभावी मॉनिटरिंग एवं यहां रह रहे लोगों की नियमित स्क्रीनिंग सुनिश्चित की जाए।                                                एमएसएमई कृषि तथा निर्माण कार्यों से जुड़ी टास्क फोर्स 5 जून तक देंगी रिपोर्ट।                                                           मुख्य सचिव डीबी गुप्ता ने बताया की कोरोना के बाद की परिस्थितियों पर विचार करते हुए राज्य के आर्थिक विकास की रणनीति बनाने के लिए सरकार के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने बैठक की है इसमें लघु एवं सूक्ष्म उद्योग सेक्टर कृषि तथा निर्माण कार्यों से जुड़े विभागों की रणनीति बनाने के लिए तीन टास्क फोर्स गठित करने का निर्णय लिया गया यह टास्क फोर्स 5 जून तक अपनी रिपोर्ट देगी।                4165 मरीज अब तक हुए ठीक 6:50 लाख का मोबाइल ओपीडी वैन से उपचार                                                         अतिरिक्त मुख्य सचिव चिकित्सा रोहित कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में अब तक कोरोना पॉजिटिव पाए गए 7476 लोगों में से 4165 ठीक हो चुके हैं और एक्टिव केसों की संख्या केवल 3141 है अभी तक 337000 से अधिक सैंपल टेस्ट किए गए हैं उन्होंने बताया कि बीते दिनों पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़ने के बावजूद इनके दोगुने होने की दर 18 दिन हैं इसके साथ-साथ गैर कोविड मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं भी सामान्य गति पकड़ने लगी हैं उन्होंने कहा कि मोबाइल ओपीडी वैन के माध्यम से अब तक 650000 रोगियों को उपचार मिला है।                                                क्वॉरेंटाइन उल्लंघन पर 702 लोगों के खिलाफ कार्यवाही          अतिरिक्त मुख्य सचिव पीडब्ल्यूडी श्रीमती वीनू गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में लगभग 21000 लोग संस्थागत क्वॉरेंटाइन में हैं और 475000 से अधिक लोग घरों में क्वॉरेंटाइन नियमों की पालना कर रहे हैं अभी तक क्वारेन्टीन के उल्लंघन के 1306 मामले सामने आए हैं जिनके चलते 604 लोगों को होम क्वॉरेंटाइन से संस्थागत क्वॉरेंटाइन में भेजा गया है तथा 702 लोगों के खिलाफ नोटिस देने या जुर्माना वसूलने अथवा एफ आई आर दर्ज करने की कार्यवाही की गई है बैठक में चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा ,अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह राजीव स्वरूप, अतिरिक्त मुख्य सचिव निरंजन आर्य, प्रमुख शासन सचिव सूचना प्रौद्योगिकी अभय कुमार ,सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति सिद्धार्थ महाजन, जनसंपर्क आयुक्त महेंद्र सोनी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे