उम्मेद मिल में श्रमिकों का हंगामा, सी आई सहित कई पुलिस कर्मी व श्रमिक घायल

उम्मेद मिल में श्रमिकों का हंगामा, पुलिस-श्रमिक आमने-सामने, सीआई सहित कई पुलिसकर्मी व श्रमिक घायल


- वेतनमान की मांग को लेकर श्रमिक भड़के
- कई श्रमिक हिरासत में, मौके पर भारी पुलिस जाप्ता तैनात


पाली। कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन जारी है। एेसे में पाली शहर की सबसे बड़ी उम्मेद मिल के श्रमिकों ने वेतनमान की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। मिल प्रबंधन व श्रमिकों में बात नहीं बनी। मौके पर आई पुलिस पर श्रमिकों ने पथराव किया, जवाब में पुलिस ने भी लाठी चार्ज किया।
इस घटनाक्रम में कोतवाली प्रभारी गौतम जैन, हैड कांस्टेबल नत्थूलाल सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। लाठी-भाटा जंग में कई श्रमिक भी चोटिल हुए है। मौके पर भारी पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है। घायलों को बांगड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कई श्रमिकों को हिरासत में लिया है।
दो दिन से श्रमिक मांग रहे थे आधा वेतन, प्रबंधन की आनाकानी
जानकारी के अनुसार लॉकडाउन के चलते पिछले कई दिनों से उम्मेद मिल बंद पड़ी है। मिल में काम करने वाले मजदूर भी बेरोजगार बैठे हैं। मिल श्रमिक पिछले दो दिनों से आधा वेतन देने की मांग मिल प्रबंधन से कर रहे है, इनमें वार्ता नहीं बनी। बुधवार को श्रमिक जब मिल प्रबंधन से वेतनमान की बात कर रहे थे तो प्रबंधन ने उनकी मांग खाजिर कर दी। इससे श्रमिक भड़क गए। उन्होंने मिल परिसर में हंगामा कर दिया।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देख श्रमिकों ने पुलिस पर पथराव किया, इससे कोतवाली प्रभारी जैन सहित कई पुलिसकर्मी को चोटें आई। पुलिस ने भी श्रमिकों पर लाठीचार्ज कर खदेड़ा। इससे कई श्रमिक घायल हुए। सूचना पर पुलिस अधीक्षक राहुल कोटोकी मौके पर पहुंचे। मौके पर फिलहाल शांति है।


Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे