उपरे ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में 5 करोड़ 43 लाख दिये

उपरे ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में 5 करोड़ 43 लाख दिये जयपुर 5 मई। उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबन्धक  आनन्द प्रकाश ने मुख्यमंत्री निवास पर 5 करोड़ 43 लाख 7 हजार 413 रूपये का चैक मुख्यमंत्री सहायता कोष कोविड-19 राहत कोष के लिए भेंट किया। 
उत्तर पश्चिम रेलवे के करीब 45 हजार अधिकारी-कर्मचारियों ने अपना एक दिन का वेतन कोविड-19 राहत कोष के लिए दिया है। इस अवसर पर उत्तर पश्चिम रेलवे के उप महाप्रबन्धक  शशि किरण, सीनियर कॉमर्शियल मैनेजर  बालचन्द चौधरी, जी.एम. के सचिव  गौरव गौड एवं कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधि  मुकेश माथुर,  विनोद मेहता एवं  बी.एल. बैरवा उपस्थित थे।
कोविड-19 राहत कोष के माध्यम से सोमवार शाम तक 250 करोड़ रूपये से अधिक की सहायता राशि प्राप्त हुई। इस सहयोग के लिए सभी दानदाताओं, भामाशाहों और संस्थाओं को धन्यवाद।
              


Comments

Popular posts from this blog

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को बंपर सीटें

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे