विश्व प्रवासी पक्षी दिवस पर बचाया एक घायल फ्लेमिंगो

विश्व प्रवासी पक्षी दिवस पर बचाया एक घायल फ्लेमिंगो
फुलेरा (राजेन्द्र प्रजापति):  जहां पूरे विश्वभर में कारोना महामारी को हराने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं 9 मई को विश्व प्रवासी पक्षी दिवस पर फुलेरा कस्बे में संचालित पशु पक्षी संरक्षण व पक्षी प्रेमी संस्था WCO वाइल्ड लाइफ क्रिएचर ऑर्गेनाइजेशन व वन विभाग ने मिलकर फुलेरा के पास स्थित नलियासर बांध पर एक घायल फ्लेमिंगो को बचाया। WCO अध्यक्ष ओमप्रकाश (पिंटी) और फॉरेस्ट नाका इंचार्ज  श्याम शर्मा ने बताया कि टीम के सदस्य प्रतिदिन बर्ड वॉचिंग पर जाते है।                                                        शनिवार को उन्हे एक फ्लेमिंगो लाचार हालत में पानी में बैठा मिला तो टीम के सदस्यों जतिन, मोहित, गौरव तथा शुभम ने पानी में जाकर उसे निकला और वन विभाग के सुपुर्द किया। WCO अध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि गत वर्ष नवंबर माह में सांभर में जो अविएन बोत्तुलिजम की वजह से 30 हजार प्रवासी पक्षियों कि मौत हुई थी। कहीं वो आपदा वापस ना आ गई हो। यही चिंता उन्हे सताने लगी है। इसलिए ओमप्रकाश (पिटी) ने पक्षी त्रासदी के समय सांभर आए हुए पक्षी विशेषज्ञ, जीव विज्ञानी और वन विभाग के अधिकारियों से चर्चा करना शुरू कर दी है ।


 


Comments

Popular posts from this blog

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को बंपर सीटें

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे