पर्यावरण दिवस पर चिकित्सा मंत्री ने किया वृक्षारोपण

 पर्यावरण दिवस पर चिकित्सा मंत्री ने किया वृक्षारोपण      आरएनए द्वारा 10 हजार वृक्ष लगाने की मुहिम                 जयपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर समाज सेवी संस्था सीड्स एवं राजस्थान राज्य नर्सेज एसोसिएशन एकीकृत के संयुक्त तत्वावधान में सवाई मानसिंह चिकित्सालय के ट्रॉमा सेंटर से मुख्य भवन तक 101 पौधे लगाये गए तथा राज्य भर में उप स्वास्थ्य केंद्रों तक 10 हज़ार पौधे लगाने की मुहिम का शुभारंभ वृक्षारोपण कर स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा द्वारा किया गया।                                                                                                           इस अवसर पर मंत्री रघु शर्मा ने कोरोना और बीमारियों से बचाव के लिए राज्य भर में वृक्ष लगाने की अपील की। इस मौके पर प्रिंसिपल मेडिकल कॉलेज डॉ सुधीर भंडारी, अधीक्षक डॉ राजेश शर्मा ,अतिरिक्त अधीक्षक अजीत सिंह सहित सभी अतिरिक्त अधीक्षक एवं उप अधीक्षकों ने भी वृक्षारोपण किया तथा आयोजन करता हिट्स महासचिव संजीव माथुर तथा राजस्थान राज्य नर्सेज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र राणा एवं जिला अध्यक्ष अनेस सैनी एवं सीड्स संरक्षक डॉ एस डी शर्मा ने चिकित्सा मंत्री का बुके और स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया।                                                वही 5100 मास्क , शू कवर तथा सेनेटाइजर इत्यादि भेंट किए कार्यक्रम में शर्मा ने चिकित्सा प्राचार्य एवं अधीक्षक सहित समस्त अतिरिक्त अधीक्षक एवं उप अधीक्षक एवं नर्सिंग अधीक्षक को एक-एक पौधा भेंट किया । प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र राणा ने बताया कि इस मौके पर राज्य भर के चिकित्सालयो में संगठन की ओर से वृक्षारोपण का आह्वान किया गया है जिसके तहत 10 हज़ार वृक्ष लगाने की मुहिम आज से प्रारंभ कर दी गई है ।                                                     ज्ञात हो कि राजेंद्र राणा एक कर्तव्य निष्ठ अधिकारी है, जब से लॉक डाउन  घोषित हुआ है तभी से निरंतर कोरोना वार्ड में सेवा दे रहे हैं करीब 70 दिन से इन्होंने घर परिवार की शक्ल तक नहीं देखी है। असली कोरोना योद्धा के रूप में  निरंतर सेवा दे रहे राजेंद्र राणा एवं इनकी टीम को प्रोत्साहन मिलना चाहिए। इस कलयुग में यदि इन्हें भगवान का दर्जा दिया जाये तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी ,क्योंकि जिन कोरोना पॉज़िटिव के पास परिवार के लोगों तक को जानें में डर लगता था उन मरीजों की इन्होंने दिन रात सेवा की।इसके अलावा जो कोरोना पॉजिटिव मरीज जिंदगी की जंग हार गए उनकी अंतिम क्रिया तक को  इनकी टीम ने अंजाम दिया।विभागीय कर्मचारी हो चाहे मरीज सबके साथ मधुरता बनाये रखना ही इनका ध्येय है, यही कारण है कि गत कई वर्षों से राजेंद्र राणा राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन प्रदेशाध्यक्ष पद पर  निर्विवाद जीतते आ रहे हैं।


Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे