सोनू सूद ने फ्रंटलाइनर एक्ट्रेस नर्सिंग ऑफिसर शिखा मल्होत्रा के काम को सराहा     

 सोनू सूद ने फ्रंटलाइनर एक्ट्रेस नर्सिंग ऑफिसर शिखा मल्होत्रा के काम को सराहा                                                  आज कोरोना महामारी के दौर में कुछ सेलेब्स ऐसे हैं जो अपनी पोजीशन अपना रुतबा भूलकर देश सेवा में जुटे हैं ।ऐसी ही एक अभिनेत्री से नर्सिंग ऑफिसर बनी सुश्री शिखा मल्होत्रा है। जो कि जिस दिन से देश में लॉक डाउन वन घोषित हुआ है तब से आज 4 लॉक डाउन  पूरे होने के बाद भी निशुल्क मुंबई के एक बीएमसी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में कोरोना मरीजों की सेवा कर रही हैं।                                                      और अब अनलॉक वन में भी अपनी सेवाओं से पीछे नहीं हटी हैं। फ्रंटलाइनर शिखा मल्होत्रा ने बीते 66 दिनों में कई लोगों को ठीक होकर अस्पताल से घर जाते देखा है तो कई मरीजों को ना बचा पाने का दर्द भी झेला है। ऐसे में जब उन्होंने पिछले दिनों देखा कि उनकी फ्रेटरनिटी के अभिनेता सोनू सूद प्रवासी श्रमिकों को वापस उनके घर भेजने में मदद कर रहे हैं ,पूरी शिद्दत से इस भलाई के काम में जुटे हैं तो शिखा नेअपने दिल की बात ट्विटर के माध्यम से सोनू सूद से साझा की कि किस प्रकार वह पिछले दिनों टूटी हैं , बिखरी हैं। और जब उन्होंने सोनू जी के श्रमिकों के प्रति इस कार्य निष्ठा को देखा तो उनमें फिर से एक नई ऊर्जा ,नया जोश आ गया और वह दुगनी शक्ति से देश सेवा के कार्य में लग गई सोनू का धन्यवाद अदा करते हुए शिखा ने आगे लिखा है कि देश सेवा में इस प्रकार के जज्बे और जुनून के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया जवाब में सोनू सूद ने शिखा को ट्वीट करते हुए धन्यवाद दिया और कहा कि शिखा आज सभी फ्रंटलाइनर मेरे लिए प्रेरणादायक हैं। मेरे पास शब्द नहीं है कि मैं देश के प्रति आपके बलिदान की व्याख्या कर सकूं। मैं आप को सलाम करता हूं जय हिंद यह दूसरा मौका है शिखा मल्होत्रा को उनके ही क्षेत्र के किसी सेलिब्रिटी ने सराहा है ।                                                                         इससे पहले कैटरीना कैफ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में उन्हें रियल हीरो कहा था । इसके अलावा सीएमओ महाराष्ट्र और नीति आयोग ने भी ट्विटर के माध्यम से अभिनेत्री को कोरोना काल में उनके द्वारा की जा रही सेवाओं की प्रशंसा की थी। ज्ञात हो कि शिखा मल्होत्रा एक नवोदित अभिनेत्री हैं और इसी वर्ष फरवरी में उनकी मुख्य भूमिका वाली पहली हिंदी फीचर फिल्म कांचली  रिलीज हुई थी। मार्च में वह अपनी अगली फिल्म की तैयारियों में थी ।तभी देश में लॉक डाउन लग गया और उन्होंने इसे एक आपातकालीन स्थिति मानते हुए अपनी बीएससी ऑनर्स नर्सिंग की डिग्री का उपयोग कर अस्पताल ज्वाइन किया और कोरोना मरीजों की सेवा करना शुरू कर दिया। शिखा ने बताया कि देश में स्थितियां नॉर्मल होते ही वह बतौर अभिनेत्री फिल्मों में फिर काम करना शुरू कर देगी लेकिन आजीवन जब भी देश पर ऐसा कोई संकट आएगा तो वह अपनी नरसिंह की डिग्री को उपयोग में लाने से नहीं चूकेंगी।                         


Comments

Popular posts from this blog

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को बंपर सीटें

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे