डॉक्टर्स डे पर कोरोना वारियर्स ने किया वृक्षारोपण

 डॉक्टर्स डे पर कोरोना वारियर्स ने किया वृक्षारोपण         जयपुर । राजस्थान राज्य नर्सेज एसोसिएशन एकीकृत एवं समाजसेवी संस्था सीड्स के तत्वाधान में राज्य के विभिन्न चिकित्सालयों में जारी वृक्षारोपण अभियान के तहत बुधवार को डॉक्टर्स डे पर नर्सेज संभागीय संयोजक यजुवेंद्र यादव एवं सीड्स पदाधिकारी इंजीनियर सौरभ जैन के तत्वावधान में हरीबख्श कांवटिया चिकित्सालय शास्त्री नगर में अधीक्षक डॉक्टर नीलेश्वर हर्षवर्धन सहित चिकित्सकों एवं नर्सिंग कर्मियों ने वृक्षारोपण किया।                                                                        इस मौके पर चिकित्सालय में लीडर्स ऑफ़ कोरोनावारियर्स सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया । जिसमें राष्ट्रीय महासंघ इप्सेफ प्रदेश अध्यक्ष संतोष विजय के आह्वान पर राजकीय सेवाओं को और प्रभावशाली बनाने के लिए सामूहिक शपथ भी ली गई। वही समारोह में चिकित्सालय अधीक्षक डॉक्टर नीलेश्वर हर्षवर्धन, डॉक्टर जितेंद्र जोशी, डॉ दिनेश शर्मा, डॉक्टर नसरीन भारती, डॉक्टर बाबूलाल भूरी, डॉक्टर आर के भारद्वाज, नर्सिंग अधीक्षक हुकमाराम चौधरी, राष्ट्रीय कर्मचारी महासंघ प्रदेश अध्यक्ष संतोष विजय ,वरिष्ठ नर्सेज मालीराम खद्दा, जय प्रकाश शर्मा, हेमलता शर्मा आदि का भव्य स्वागत सम्मान सीड्स महासचिव संजीव शर्मा ,नर्सेज प्रदेश पर्यवेक्षक भूदेव धाकड़, हीरा लाल वर्मा, कैलाश गुर्जर, चंद्रशेखर शर्मा, केके यादव, भवानी शंकर शर्मा, शिवराम यादव, चेतन जोशी, जितेंद्र सिबढ़िया आदि ने किया ।                                                कार्यक्रम के मुख्य वक्ता नर्सेज एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र राणा ने कर्तव्य शपथ और राज्यव्यापी पर्यावरण जागरूकता अभियान पर प्रकाश डाला एवं कार्यक्रम का संचालन  जयपुर जिलाध्यक्ष अनेश सैनी ने किया।


Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे